IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, दिल्ली कैपिटल्स में लौटे ऋषभ पंत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की सबसे बड़ी और चर्चित ट्रेड डील आधिकारिक रूप से कंफर्म हो गई है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का साथ छोड़कर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स (DC) का दामन थाम लिया है।

14 घंटे पहले

और पढ़े

  1. जहां रोहित शर्मा ने किया था इंटरनेशनल डेब्यू, उसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की एंट्री!
  2. T20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किरोन पोलार्ड ने खत्म की क्रिस गेल की 12 साल पुरानी बादशाहत
  3. Update on the trade deal: IPLमें बड़ा ट्रेड? ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की चर्चा तेज
  4. हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी, तीसरे वनडे में किस खिलाड़ी की कटेगी जगह?
  5. वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन का धमाकेदार आगाज़, कई बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम
  6. विश्व कप 2026 में ईरान की बढ़ीं मुश्किलें, अमेरिका में ठहरने की अनुमति न मिलने से टीम परेशान
  7. मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी! श्रीलंकाई टीम से हुई तीखी बहस,जानिए पूरा मामला
  8. दूसरे वनडे में भारत बदलाव करेगा या नहीं? लखनऊ मुकाबले से पहले संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर
  9. नीरज चोपड़ा की दोहा डायमंड लीग में वापसी, 275 दिनों बाद फिर दिखेगा दम
  10. इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों का बादशाह कौन? सचिन के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं कोई
  11. भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे पर बारिश का संकट, फैंस की बढ़ी धड़कनें!
  12. भारतीय निशानेबाजी के ‘सुपर गुरु’ जसपाल राणा का निधन, ओलंपिक में मनु भाकर को बनाया चैंपियन
  13. अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत की तलाश में इंडिया ए, युवा सितारों पर रहेंगी निगाहें
  14. एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, 4 नए खिलाड़ियों को मिला मौका... तो बाबर-रिजवान हुए बाहर
  15. शतक की दहलीज पर ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका A के गेंदबाजों पर भारत A हावी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की सबसे बड़ी और चर्चित ट्रेड डील आधिकारिक रूप से कंफर्म हो गई है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का साथ छोड़कर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स (DC) का दामन थाम लिया है। वहीं, इस बड़े खिलाड़ी विनिमय में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी में इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड की पुष्टि की गई है।

पंत पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर रहे

एडवाइजरी के अनुसार, हाल के वर्षों के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी ट्रेड में से एक के तहत पंत अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर रहे हैं। पंत का दिल्ली के साथ लंबा और सफल रिश्ता रहा है। उन्होंने 2016 से 2024 तक दिल्ली के लिए नौ सीजन खेले और कुल 111 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान वह टीम के सबसे बड़े चेहरों में शामिल रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने 2021 से 2024 के बीच चार सीजन में 43 मुकाबलों में दिल्ली की कप्तानी भी की थी।

पंत को कुल 12 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान

इस ट्रेड का सबसे दिलचस्प पहलू पंत की सैलरी में हुई बड़ी कटौती है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद उनकी नई फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई है। इस तरह पंत को कुल 12 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे

दूसरी ओर, भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2026 सीजन के लिए 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि अब वह 13.50 करोड़ रुपये की कीमत पर LSG से जुड़ेंगे। इस डील से कुलदीप को 25 लाख रुपये का फायदा हुआ है। लखनऊ की टीम को उम्मीद होगी कि कुलदीप अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से टीम को मजबूती देंगे।

ऋषभ पंत के IPL करियर

अगर ऋषभ पंत के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 139 मैच खेले हैं। 136 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 33.60 की औसत और 146.79 के स्ट्राइक रेट से 3865 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 128 रन रहा है। दिल्ली में वापसी के बाद एक बार फिर सभी की नजरें पंत के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

 

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in