अखिलेश यादव का बड़ा हमला: भाजपा पर बेईमानी, लोकतंत्र और योग को लेकर तीखी टिप्पणी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र बेईमानी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अयोध्या में चढ़ावे की चोरी का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है और वहां सीसीटीवी फुटेज भी गायब है।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. NEET-UG पेपर लीक के दावों से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो पर NTA ने तोड़ी चुप्पी
  2. NEET री-एग्जाम में बायोमेट्रिक जांच से खुला राज, MBBS छात्र समेत 9 आरोपी पकड़े गए
  3. देशभर में संपन्न हुआ NEET UG री-एग्जाम, जानें स्कोरकार्ड और आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
  4. 'पहले NEET स्टूडेंट्स, फिर प्रोटोकॉल',PM मोदी ने 45 मिनट तक रोका अपना काफिला
  5. Re-NEET Exam 2026: पेपर सुरक्षा के लिए CISF तैनात, देशभर में कड़े इंतजाम
  6. भारत की बढ़ी समुद्री ताकत: प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को दिए 3 अत्याधुनिक युद्धपोत
  7. योग को जन-आंदोलन बनाने पर पीएम मोदी का जोर, रेड रोड पर उमड़ा जनसैलाब
  8. NEET री-एग्जाम सेंटर अबू धाबी मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, NTA ने जांच का दिया भरोसा
  9. खरगे विवाद पर CPI का साथ, डॉ. राजा ने BJP-RSS को घेरा
  10. NEET विवाद पर CJP का जंतर-मंतर मार्च, समर्थकों से थाली-चम्मच लाने की अपील
  11. भारत के सख्त रुख से परेशान पाकिस्तान...सिंधु जल संधि को लेकर संसद में गरजे बिलावल
  12. 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई...तो कांग्रेस ने भी गिनाईं खूबियां
  13. RE-NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को दी मंजूरी
  14. बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन, आदिवासी विकास को बताया देश की प्रगति का आधार
  15. नीट परीक्षा को लेकर बड़ा एक्शन: धर्मेंद्र प्रधान ने दिए सख्त निर्देश, गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र बेईमानी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अयोध्या में चढ़ावे की चोरी का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है और वहां सीसीटीवी फुटेज भी गायब है।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में कन्नौज सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा साजिश और षड्यंत्र करती है। उनकी साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही लक्ष्य है, अन्यथा वोट का अधिकार भी छिन सकता है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और संविधान विरोधी कार्य कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की परीक्षा का समय है और संकट के समय बहादुरी की पहचान होती है। समाजवादियों ने लोकतंत्र बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और आगे भी हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। सभी कार्यकर्ता और नेता समाजवादी पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन किया और पार्टी मजबूत स्थिति में है। भाजपा भी जानती है कि समाजवादी पार्टी उसे हरा सकती है।

उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता से लगातार संपर्क में रहना है और भाजपा की साजिशों पर नजर रखनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर मतदाता सूची में गड़बड़ी कर सकती है और जनता को गुमराह करती है।योग पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब स्वस्थ विचार और स्वस्थ शरीर होता है तभी योग संभव है, लेकिन भाजपा ने योग को एक तमाशा बना दिया है और इसका राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कन्नौज को समाजवादी पार्टी का गढ़ बताते हुए कहा कि समाजवादियों ने हमेशा इस क्षेत्र का विकास किया है, जबकि भाजपा ने विकास कार्यों को रोक दिया है। भाजपा किसी की सगी नहीं है और उसका इतिहास धोखा देने का रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में आम लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं और 2027 में पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर जनता से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों और कार्यों की जानकारी दें।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा और सभी का सम्मान करना होगा। भाषा और व्यवहार में शिष्टाचार बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर मेडिकल कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेजों को उच्च स्तर का बनाया जाएगा और सभी मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। सिंचाई और बिजली की व्यवस्था सुचारू की जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान 15 दिनों में किया जाएगा और कृषि उत्पादों के उचित दाम सुनिश्चित किए जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट को फिर से चालू किया जाएगा, जिसे समाजवादी सरकार ने शुरू किया था। आलू मंडी को भी पुनः सक्रिय किया जाएगा, जिसे वर्तमान सरकार ने बर्बाद कर दिया है। किसानों और आम जनता के हित में योजनाएं लागू की जाएंगी।

 

 लेखक- एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in