आधुनिक जीवन में योग,स्वस्थ मन और शरीर का आधार -आयुक्त,केंद्रीय विद्यालय संगठन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूजगंज में 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष के योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रही। इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र मंत्र-ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Cocktail 2 बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, तीन दिन में कमाए 47.50 करोड़
  2. अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक...बॉलीवुड सितारों ने योग से दिया फिटनेस का संदेश
  3. बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका और सामंथा के बीच टक्कर, जानिए पहले दिन किसकी फिल्म ने मारी बाजी?
  4. कम उम्र में दुनिया छोड़ गए ये टीवी सितारे, संचिता उगले की मौत ने फिर ताज़ा की दर्दनाक यादें
  5. Cocktail 2 की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, ओपनिंग डे के लिए शानदार प्री-सेल्स
  6. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, जो आखिरी मिनट तक रखेंगी रोमांच बरकरार
  7. प्रणीत मोरे विवाद पर बोले मुनव्वर फारूकी, कहा- हो चुका बहुत नुकसान...
  8. टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! अभिनेत्री संचिता का अचानक निधन… आखिरी पोस्ट ने बढ़ाए सवाल
  9. उर्मिला के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने की दूसरी शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
  10. कंगना के नर्स अवतार बना चर्चा का विषय, बॉलीवुड में पहले भी कई एक्ट्रेसेस निभा चुकी हैं ये रोल
  11. 'माहौल में बहकर स्थिति को...',NCW के नोटिस के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी
  12. Main Vaapus Aaunga: मोहब्बत की ऐसी कहानी...जो उम्र और सरहद दोनों को छोड़ देती है पीछे
  13. YRF की स्पाई थ्रिलर Alpha का टीजर रिलीज, आलिया भट्ट के दमदार एक्शन ने मचाया धमाल
  14. बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ी ‘बंदर’... चौथे दिन की सबसे कम कमाई, फिल्म कलेक्शन में आई भारी गिरावट
  15. 'फूल और कांटे' की सफलता के बाद घमंडी हो गई थीं मधू, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली, : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूजगंज में 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष के योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रही। इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र मंत्र-ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस वर्ष के योग उत्सव में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन विकास गुप्ता (IAS) शामिल हुए। उनके साथ दोनों अपर आयुक्त दीपेश गहलोत (ISS) एवं चंदना मंडल भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त केवीएस मुख्यालय के संयुक्त आयुक्त सत्य नारायण गुलिया, सोमित श्रीवास्तव, नगेंद्र गोयल, नीलम तथा ओएसडी डिफेन्स कर्नल दिनेश शर्मा ने भी इस आयोजन में सहभागिता की।

इस भव्य आयोजन में केंद्रीय विद्यालय दिल्ली संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र एवं सहायक आयुक्त घनश्याम पांडे ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उपायुक्त वरुण मित्र ने अपने स्वागत भाषण में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने पर बल दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सभी गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र के समापन पर गूंजे “ॐ शांति” के उच्चारण ने पूरे वातावरण को शांति एवं सकारात्मकता से भर दिया।

आयुक्त विकास गुप्ता (IAS) ने अपने संबोधन में अब तक के सभी बारह योग दिवसों के ध्येय वाक्यों को मानव जीवन से जोड़ते हुए ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ तथा चित्त वृत्तियों के निरोध जैसे गहन संदेशों के माध्यम से आधुनिक समय में योग की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्राचार्य विवेक यादव ने सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का समापन सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

 

लेखक- एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in