
महाराष्ट्र की सियासत में पश्चिम बंगाल जैसा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आई है। जहां शिवसेना गुट के 6 बागी सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। वहीं उन सभी बागी सांसदों के नाम भी सामने आ गए हैं।
शिवसेना गुट के 6 बागी सांसद
1.संजय हरिभाऊ जाधव
2.भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे
3.ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर
4.संजय दीना पाटिल
5.संजय उत्तमराव देशमुख
6. नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर
'ऑपरेशन टाइगर' सफल रहा: शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख शिंदे गुट ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और 'ऑपरेशन टाइगर' अब पूरी तरह सफल हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत छह सांसद उनके साथ जुड़ गए हैं।
शिंदे ने सांसदों के नाम भी किए सार्वजनिक
शिंदे ने सांसदों के नाम भी सार्वजनिक किए, जिनमें संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर शामिल हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनके समूह में पहले से ही कई संजय मौजूद हैं, और अब संगठन और मजबूत हुआ है।
एकनाथ शिंदे का बयान
शिंदे ने दावा किया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेता जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं और उनका उद्देश्य व्यक्तिगत लाभ नहीं बल्कि अपने क्षेत्रों का विकास है। उन्होंने कहा कि शिवसेना में आने वाले नए सदस्य विचारधारा और विकास के एजेंडे से प्रभावित होकर जुड़े हैं। शिंदे के अनुसार, जनता का समर्थन उनकी नीतियों और कामकाज पर भरोसे का परिणाम है।
'नए सदस्यों की प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी प्रावधानों के तहत'
शिंदे ने यह भी कहा कि संगठन में शामिल किए गए सभी नए सदस्यों की प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी प्रावधानों के तहत की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सांसदों के जुड़ने से शिवसेना संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी की स्थिति बेहतर होगी।
'मुख्य फोकस विकास और जनता की सेवा'
उन्होंने कहा कि पार्टी किसी के रास्ते में नहीं आती, लेकिन अगर कोई उनके रास्ते में आता है तो वे भी पीछे नहीं हटते। अंत में शिंदे ने दोहराया कि उनका मुख्य फोकस विकास, संगठन विस्तार और जनता की सेवा पर है।
Written By: Geeta Sharma















