टीएमसी के खजाने से 4 साल में 141 करोड़ की उड़ान? अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट यात्रा पर उठे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी के कई नेता और विधायक नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत, 67 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
  2. उद्धव ठाकरे को लगेगा बड़ा झटका,ओमराजे के फैसले से 6 सांसदों का भविष्य दांव पर
  3. जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग का नोटिस, आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें
  4. मानसून फिर होगा मेहरबान,दक्षिण महाराष्ट्र से आगे बढ़ने की तैयारी, दिल्ली में बारिश का इंतजार कब होगा खत्म?
  5. टीएमसी में घमासान के बीच कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, नए नेता-उपनेता की घोषणा
  6. Parbhani Temple Incident:निर्माणाधीन सभा मंडप की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत
  7. Maharashtra political: ‘ऑपरेशन टाइगर’ और 6 सांसदों की बगावत से बढ़ा सियासी टकराव
  8. महुआ मोइत्रा के पोस्ट से बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल, TMC में नए कयास
  9. मालवीय नगर अग्निकांड के हीरो रोहित मुखिया को 5 लाख की सहायता, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
  10. राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- सबूत हों तो SIT को...
  11. महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा, शिवसेना यूबीटी में मची हलचल
  12. परिमल नाथवानी ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में दर्ज की जीत,कांग्रेस की रणनीति फेल
  13. 2027 चुनाव से पहले RLD का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, हर गांव-वार्ड तक बनेगी 'टीम RLD'
  14. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में जामिया का बड़ा कमाल, 75 पायदान की छलांग के साथ 686वें स्थान पर पहुंचा
  15. कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में भाजपा को झटका, 2 विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी के कई नेता और विधायक नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट यात्राओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसने पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह बहस छेड़ दी है।

अभिषेक बनर्जी ने खर्च किए एक चार्टर्ड फ्लाइट यात्रा पर 15 लाख रुपये

विवाद की शुरुआत उस जानकारी से हुई जिसमें बताया गया कि अभिषेक बनर्जी ने एक चार्टर्ड फ्लाइट यात्रा पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए। आलोचकों का कहना है कि जिस दूरी के लिए बिजनेस क्लास में यात्रा करने पर 15 से 20 हजार रुपये तक का खर्च आता है, उसके लिए चार्टर्ड विमान का उपयोग करना अनावश्यक और फिजूलखर्ची माना जा सकता है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस मुद्दे पर सवाल उठे हों।

4 वर्षों में चार्टर्ड फ्लाइट सेवाओं पर कुल 141 करोड़ रुपये खर्च

एक रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने पिछले 4 वर्षों में चार्टर्ड फ्लाइट सेवाओं पर कुल 141 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में 35 करोड़ रुपये, 2023 में 13 करोड़ रुपये, 2024 में 56 करोड़ रुपये और 2025 में 37 करोड़ रुपये चार्टर्ड विमानों पर खर्च किए गए। इन खर्चों का बड़ा हिस्सा कथित तौर पर अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक यात्राओं से जुड़ा बताया जा रहा है।

विपक्षी दल टीएमसी पर साध रहे निशाना

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने टीएमसी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। भाजपा विधायक सजल घोष ने तंज कसते हुए कहा कि चार्टर्ड विमानों पर खर्च की गई राशि से पार्टी एक छोटा विमान खरीद सकती थी। वहीं, टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने भी इस खर्च पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह पूरी तरह पार्टी का पैसा है, तो वह इसका समर्थन नहीं करते।

टीएमसी पहले से ही वित्तीय विवादों से घिरी हुई है

मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी पहले से ही वित्तीय विवादों से घिरी हुई है। हाल ही में कुछ बागी विधायकों की शिकायत के बाद टीएमसी के तीन बैंक खातों में मौजूद लगभग 440 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इन खातों में कथित तौर पर ‘कटमनी’ का पैसा जमा है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अदालत में कानूनी चुनौती देने की बात कही है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in