'पहले NEET स्टूडेंट्स, फिर प्रोटोकॉल',PM मोदी ने 45 मिनट तक रोका अपना काफिला

NEET री-एग्जाम के बीच छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए पीएम मोदी ने एक फैसला लिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल दोपहर 1:15 बजे पीएम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. देशभर में संपन्न हुआ NEET UG री-एग्जाम, जानें स्कोरकार्ड और आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
  2. Re-NEET Exam 2026: पेपर सुरक्षा के लिए CISF तैनात, देशभर में कड़े इंतजाम
  3. भारत की बढ़ी समुद्री ताकत: प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को दिए 3 अत्याधुनिक युद्धपोत
  4. योग को जन-आंदोलन बनाने पर पीएम मोदी का जोर, रेड रोड पर उमड़ा जनसैलाब
  5. NEET री-एग्जाम सेंटर अबू धाबी मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, NTA ने जांच का दिया भरोसा
  6. खरगे विवाद पर CPI का साथ, डॉ. राजा ने BJP-RSS को घेरा
  7. NEET विवाद पर CJP का जंतर-मंतर मार्च, समर्थकों से थाली-चम्मच लाने की अपील
  8. भारत के सख्त रुख से परेशान पाकिस्तान...सिंधु जल संधि को लेकर संसद में गरजे बिलावल
  9. 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई...तो कांग्रेस ने भी गिनाईं खूबियां
  10. RE-NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को दी मंजूरी
  11. बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन, आदिवासी विकास को बताया देश की प्रगति का आधार
  12. नीट परीक्षा को लेकर बड़ा एक्शन: धर्मेंद्र प्रधान ने दिए सख्त निर्देश, गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस
  13. देश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! ईरान-अमेरिका पीस डील की अटकलों से बाजार में हलचल
  14. कोटा में छात्रों के आंसू देख भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- भ्रष्ट व्यवस्था तोड़...
  15. G7 में मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

NEET री-एग्जाम के बीच छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए पीएम मोदी ने एक फैसला लिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल दोपहर 1:15 बजे पीएम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से उन्हें अपने आवास जाना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। करीब 45 मिनट तक पीएम एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। ताकि छात्रों को एग्जाम सेंटर पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

परीक्षा शुरू होने के बाद ही आवास के लिए रवाना हुए पीएम

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का काफिला अगर 1:15 बजे एयरपोर्ट से निकलता तो दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक रोका जाता। उसी समय हजारों छात्रों को भी NEET री-एग्जाम के लिए सेंटर जाना था। इसी को देखते हुए पीएम ने प्रोटोकॉल की जगह छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता दी। उन्होंने एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया। पीएम 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए रवाना हुए।

कुल 22.79 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

NEET री-एग्जाम की बात करें तो NTA देशभर में एग्जाम आयोजित कर रही है। करीब कुल 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। MBBS की सीमित सीटों के कारण इस बार प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रहने वाली है। हालांकि परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए एनटीए और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, CCTV निगरानी, जैमर और विशेष जांच व्यवस्था लागू की गई है कोई गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

करीब 22 लाख छात्र आज NEET की परीक्षा दे रहे हैं। इसके लिए भारत के 551 और विदेशों में 14 शहरों में सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 2 लाख से अधिक कर्मचारी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात हैं।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in