
किराए का घर देखने जाते समय लोग आमतौर पर खुली बालकनी, अच्छी हवा और सुंदर दृश्य की उम्मीद करते हैं। लेकिन बेंगलुरु में दो युवतियों को एक फ्लैट की बालकनी में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने उन्हें चौंका दिया। बालकनी में न तो बैठने की जगह थी और न ही सजावटी पौधे, बल्कि उसके बीचों-बीच एक टॉयलेट बना हुआ था।
अनोखे फ्लैट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस अनोखे फ्लैट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को थ्रिशा नाम की एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। वह अपनी दोस्त के साथ किराए का मकान देखने पहुंची थीं। शुरुआत में घर सामान्य लगा, लेकिन जैसे ही दोनों बालकनी तक पहुंचीं, वहां का नजारा देखकर उनकी हैरानी बढ़ गई।
View this post on Instagram
बालकनी में बना टॉयलेट
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बालकनी के बीच एक पूरी तरह इस्तेमाल करने योग्य टॉयलेट बनाया गया है। जहां आमतौर पर लोग आराम से बैठकर समय बिताते हैं या पौधे लगाते हैं, वहां शौचालय की मौजूदगी लोगों को हैरान कर रही है।
सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस
हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आई कि दोनों युवतियों ने आखिरकार वह फ्लैट पसंद किया या नहीं, लेकिन वीडियो ने बेंगलुरु के किराए के मकानों की अनोखी डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस जरूर छेड़ दी है।
घर खोजने के अनुभव का किया गया जिक्र
वीडियो के कैप्शन में बेंगलुरु में घर खोजने के अनुभव का जिक्र किया गया था। इसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक व्यक्ति ने लिखा कि शहर के मकान मालिक हर दिन नए प्रयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरे ने इसे “व्यू वाला बाथरूम” बता दिया। कुछ लोगों ने इसे बेहतरीन वेंटिलेशन वाला टॉयलेट कहा, जबकि कई यूजर्स ने सुबह की चाय और इस अनोखी व्यवस्था को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कीं।
Written By Toshi Shah

.png)













