Parbhani Temple Incident:निर्माणाधीन सभा मंडप की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत

हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। शनिवार होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए ज्यादा भीड़ रहती है। मौके पर कई एंबुलेंस पहुंची हैं और मेडिकल टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Maharashtra political: ‘ऑपरेशन टाइगर’ और 6 सांसदों की बगावत से बढ़ा सियासी टकराव
  2. महुआ मोइत्रा के पोस्ट से बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल, TMC में नए कयास
  3. मालवीय नगर अग्निकांड के हीरो रोहित मुखिया को 5 लाख की सहायता, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
  4. राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- सबूत हों तो SIT को...
  5. महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा, शिवसेना यूबीटी में मची हलचल
  6. परिमल नाथवानी ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में दर्ज की जीत,कांग्रेस की रणनीति फेल
  7. 2027 चुनाव से पहले RLD का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, हर गांव-वार्ड तक बनेगी 'टीम RLD'
  8. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में जामिया का बड़ा कमाल, 75 पायदान की छलांग के साथ 686वें स्थान पर पहुंचा
  9. कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में भाजपा को झटका, 2 विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान
  10. अखिलेश यादव ने ओपी राजभर के दावे पर फिर किया पलटवार, बताया ‘अफ़वाही’ मंत्री
  11. 'Operation Tiger' के बीच उद्धव ठाकरे की दिल्ली में अहम बैठक, बागी सांसदों पर टिकी निगाहें
  12. 28 वोट का गणित और तीन उम्मीदवार, झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर मतदान आज
  13. ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती: क्या TMC टूटने से बच पाएगी?
  14. 'सपा के कई नेता भाजपा में शामिल...,' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला
  15. टेलीग्राम बैन- मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा- राहुल गांधी

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार (20 जून) को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप (असेंबली हॉल) की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। शनिवार होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए ज्यादा भीड़ रहती है। मौके पर कई एंबुलेंस पहुंची हैं और मेडिकल टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसे में घायल लोगों को परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

मेघना बोर्डिकर ने डीएम और एसपी से किया संपर्क

हादसे के बाद परभणी की गार्जियन मंत्री मेघना बोर्डिकर ने मामले को गंभीरता से लिया है और स्थिति पर नजर रख रही हैं। उन्होंने डीएम और एसपी से बात कर तुरंत राहत सामग्री, क्रेन और जरूरी संसाधन भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं NCP विधायक राजेश विटेकर और अन्य नेताओं ने भी प्रशासन से संपर्क कर बचाव कार्य को तेजी से करने की अपील की है।

 

Written By: Archana Gupta

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in