
प्राइवेट और सरकारी दोनों क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक महत्वपूर्ण बचत योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। अब इस योजना से जुड़े करोड़ों खाताधारकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25% कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के इस फैसले को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का फायदा देश के करीब 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को मिलेगा।
लगातार तीसरे साल स्थिर दर
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT)की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। खास बात यह है कि यह लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर 8.25% पर बरकरार रखी गई है। इससे पहले 2022-23 में यह दर 8.15% थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 8.25% किया गया था।
ब्याज कैसे जुड़ता है?
EPF पर मिलने वाला 8.25% वार्षिक ब्याज मासिक आधार पर लगभग 0.688% बनता है। यह ब्याज कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के योगदान पर हर महीने के अंत में जुड़ता है और साल के अंत में आपके खाते में क्रेडिट कर दिया जाता है।
बैलेंस कैसे चेक करें?
- ब्याज की राशि आपके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट हुई है या नहीं. इसे आप Umang App के जरिए देख सकते हैं. ऐप डाउनलोड कर EPFO सर्च करें. फिर View Passbook पर जाकर अपना UAN और OTP डालकर बैंलेंस देख सकते हैं.
EPFO Member Passbook Portal पर जाकर अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर भी पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं.
7738299899 पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG (आखिरी तीन अक्षर आपकी भाषा के लिए है, हिंदी के लिए HIN लिखें) लिखकर SMS भेज सकते हैं.
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर बैंलेस की जानकारी ले सकते हैं|
Written by: Archana Gupta















