Update on the trade deal: IPLमें बड़ा ट्रेड? ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की चर्चा तेज

आईपीएल में एक बड़े ट्रेड की चर्चा तेज है, जिसमें ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित आदान-प्रदान को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बातचीत की खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की संभावना भी जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी, तीसरे वनडे में किस खिलाड़ी की कटेगी जगह?
  2. वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन का धमाकेदार आगाज़, कई बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम
  3. विश्व कप 2026 में ईरान की बढ़ीं मुश्किलें, अमेरिका में ठहरने की अनुमति न मिलने से टीम परेशान
  4. मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी! श्रीलंकाई टीम से हुई तीखी बहस,जानिए पूरा मामला
  5. दूसरे वनडे में भारत बदलाव करेगा या नहीं? लखनऊ मुकाबले से पहले संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर
  6. नीरज चोपड़ा की दोहा डायमंड लीग में वापसी, 275 दिनों बाद फिर दिखेगा दम
  7. इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों का बादशाह कौन? सचिन के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं कोई
  8. भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे पर बारिश का संकट, फैंस की बढ़ी धड़कनें!
  9. भारतीय निशानेबाजी के ‘सुपर गुरु’ जसपाल राणा का निधन, ओलंपिक में मनु भाकर को बनाया चैंपियन
  10. अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत की तलाश में इंडिया ए, युवा सितारों पर रहेंगी निगाहें
  11. एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, 4 नए खिलाड़ियों को मिला मौका... तो बाबर-रिजवान हुए बाहर
  12. शतक की दहलीज पर ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका A के गेंदबाजों पर भारत A हावी
  13. रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर, पत्रकार को दिया करारा जवाब
  14. इंग्लैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, युवा सितारों पर चयनकर्ताओं का दांव
  15. BCCI ने किया टी20 टीम का ऐलान, सूर्यकुमार की जगह अय्यर संभालेंगे कमान

आईपीएल में एक बार फिर बड़े ट्रेड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हार्दिक पांड्या का ट्रेड लीग इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव माना गया था। अब इसी तरह की एक और बड़ी खबर ऋषभ पंत को लेकर सामने आ रही है, जिन्होंने 27 करोड़ रुपये की डील छोड़कर अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को लेकर ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टीम मालिकाना ढांचे में बदलाव का असर

यह चर्चा ऐसे समय में सामने आई है जब दिल्ली कैपिटल्स के मालिकाना ढांचे में भी बदलाव होने जा रहा है। फिलहाल फ्रेंचाइजी का संचालन GMR ग्रुप और JSW ग्रुप मिलकर करते हैं। दोनों के बीच समझौते के तहत दो-दो साल टीम की जिम्मेदारी संभाली जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 और 2028 सीजन में JSW ग्रुप पूरी तरह से टीम का नियंत्रण संभाल सकता है, जिससे आने वाले समय में टीम की रणनीति और फैसलों पर असर पड़ने की संभावना है।

पंत पर बड़ा दांव

खबरों की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर ऋषभ पंत को लगभग 15 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ सकती है, जबकि फिलहाल वह लखनऊ सुपर जायंट्स से 27 करोड़ रुपये की डील पर जुड़े हैं। दोनों फ्रेंचाइजी इस संभावित ट्रेड की औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, जिसके बाद इसे बीसीसीआई की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

पंत का आईपीएल सफर

ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 9 सीजन में 111 मैच खेलते हुए 3284 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले दो सीजन में उन्होंने 28 मैचों में 581 रन बनाए हैं। अगर यह ट्रेड पूरा होता है, तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित बदलावों में से एक माना जाएगा।

Written By: Archana Gupta

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in