NEET री-एग्जाम सेंटर अबू धाबी मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, NTA ने जांच का दिया भरोसा

राहुल गांधी ने नागपुर के छात्र को अबूधाबी में सेंटर दिए जाने पर कहा कि न तो उसके पास पासपोर्ट है, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न ही अब वक़्त बचा है। क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?

1 घंटा पहले

और पढ़े

  1. खरगे विवाद पर CPI का साथ, डॉ. राजा ने BJP-RSS को घेरा
  2. NEET विवाद पर CJP का जंतर-मंतर मार्च, समर्थकों से थाली-चम्मच लाने की अपील
  3. भारत के सख्त रुख से परेशान पाकिस्तान...सिंधु जल संधि को लेकर संसद में गरजे बिलावल
  4. 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई...तो कांग्रेस ने भी गिनाईं खूबियां
  5. RE-NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को दी मंजूरी
  6. बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन, आदिवासी विकास को बताया देश की प्रगति का आधार
  7. नीट परीक्षा को लेकर बड़ा एक्शन: धर्मेंद्र प्रधान ने दिए सख्त निर्देश, गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस
  8. देश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! ईरान-अमेरिका पीस डील की अटकलों से बाजार में हलचल
  9. कोटा में छात्रों के आंसू देख भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- भ्रष्ट व्यवस्था तोड़...
  10. G7 में मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
  11. 'रामनगरी में गोरखधंधा…',राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
  12. 5 साल में दोगुना हुआ भारत का रक्षा उत्पादन, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा देश का मजबूत कदम
  13. NEET पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर पाबंदी का मामला पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, आज होगी अहम सुनवाई
  14. G7 समिट में गंभीर मुद्दों के बीच छाए मजेदार पल, मोदी-मेलोनी की बातचीत फिर बनी चर्चा का विषय
  15. राहुल गांधी के कोटा छात्र संवाद पर राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

NEET री-एग्जाम से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें नागपुर के एक छात्र को परीक्षा केंद्र भारत के बजाय अबू धाबी आवंटित कर दिया गया। छात्र का कहना है कि उसके पास पासपोर्ट नहीं है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि उसे विदेश भेजा जा सके। इस घटना पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने केंद्र सरकार और एनटीए (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने X पर दिया प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र पिछले एक महीने से री-एग्जाम की तैयारी कर रहा था। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले जब उसने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तब उसे पता चला कि उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी में निर्धारित किया गया है, उन्होंने कहा कि छात्र के पास विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट नहीं है और परिवार भी उसे विदेश भेजने का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है। ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले इस तरह की स्थिति ने छात्र को गंभीर मानसिक तनाव में डाल दिया। राहुल गांधी के अनुसार, छात्र पूरी रात परेशान रहा और परीक्षा देने को लेकर भी निराश हो गया।

राहुल गांधी ने उठाया सवाल

कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी चूक कैसे हो सकती है, उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को समय पर और उचित परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराए जाएं। उनके मुताबिक, यदि किसी छात्र को अपने ही शहर में केंद्र देने के बजाय विदेश का केंद्र आवंटित हो रहा है, तो यह व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है।

राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को अवसर देना होना चाहिए, न कि उन्हें अनावश्यक परेशानियों और मानसिक दबाव का सामना करने के लिए मजबूर करना। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था विद्यार्थियों और अभिभावकों की धैर्य परीक्षा ले रही है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने इस मामले में दी प्रतिक्रिया

इस बीच, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। एजेंसी के अनुसार, आवश्यक सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र को नागपुर में ही नया परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। NTA ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in