हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी, तीसरे वनडे में किस खिलाड़ी की कटेगी जगह?

हर्षित राणा कई महीनों बाद टीम इंडिया में वापस आए हैं। अगर अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में हर्षित को मौका मिला, तो जानिए कौन बाहर हो सकता है।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन का धमाकेदार आगाज़, कई बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम
  2. विश्व कप 2026 में ईरान की बढ़ीं मुश्किलें, अमेरिका में ठहरने की अनुमति न मिलने से टीम परेशान
  3. मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी! श्रीलंकाई टीम से हुई तीखी बहस,जानिए पूरा मामला
  4. दूसरे वनडे में भारत बदलाव करेगा या नहीं? लखनऊ मुकाबले से पहले संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर
  5. नीरज चोपड़ा की दोहा डायमंड लीग में वापसी, 275 दिनों बाद फिर दिखेगा दम
  6. इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों का बादशाह कौन? सचिन के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं कोई
  7. भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे पर बारिश का संकट, फैंस की बढ़ी धड़कनें!
  8. भारतीय निशानेबाजी के ‘सुपर गुरु’ जसपाल राणा का निधन, ओलंपिक में मनु भाकर को बनाया चैंपियन
  9. अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत की तलाश में इंडिया ए, युवा सितारों पर रहेंगी निगाहें
  10. एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, 4 नए खिलाड़ियों को मिला मौका... तो बाबर-रिजवान हुए बाहर
  11. शतक की दहलीज पर ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका A के गेंदबाजों पर भारत A हावी
  12. रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर, पत्रकार को दिया करारा जवाब
  13. इंग्लैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, युवा सितारों पर चयनकर्ताओं का दांव
  14. BCCI ने किया टी20 टीम का ऐलान, सूर्यकुमार की जगह अय्यर संभालेंगे कमान
  15. फाइनल हारने पर भी करोड़ों की कमाई, महिला टी20 विश्व कप में पैसों की बरसात

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ी मजबूती मिली है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा की टीम में वापसी हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी।

हर्षित राणा की वापसी

हर्षित राणा की वापसी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को अतिरिक्त धार दे सकती है। गौरतलब है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले खेले गए अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वह टी20 विश्व कप और उसके बाद IPL 2026 में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि हर्षित के टीम से जुड़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्हें अंतिम एकादश में जगह कैसे मिलेगी। मौजूदा गेंदबाजी संयोजन को देखते हुए किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

पहले दो वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम ने इन्हें किया था शामिल

पहले दो वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव को गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा बनाया था। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प की भूमिका निभा रहे हैं। अर्शदीप ने तेज आक्रमण की अगुवाई की है, जबकि गुरनूर बराड़ ने अपनी पदार्पण सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट हासिल किए हैं। वह अब तक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

प्रिंस यादव हो सकते है बाहर

ऐसे में गुरनूर का तीसरे वनडे में खेलना लगभग तय माना जा सकता है। दूसरी ओर प्रिंस यादव को दूसरे मुकाबले में मौका मिला था, उन्होंने दो विकेट जरूर लिए, लेकिन रन खर्च करने के मामले में काफी महंगे साबित हुए। इसी वजह से माना जा रहा है कि हर्षित राणा को अंतिम एकादश में शामिल करने के लिए प्रिंस यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है।

भारतीय टीम किसको उतारेंगा मैदान

हर्षित राणा की मौजूदगी टीम को केवल तेज गेंदबाजी में ही नहीं, बल्कि निचले क्रम की बल्लेबाजी में भी अतिरिक्त विकल्प प्रदान कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन तीसरे वनडे में किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरता है।

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in