तमिलनाडु की राजनीति में नई एंट्री, कुछ घंटों में अन्नामलाई की पार्टी में 9 लाख से ज्यादा सदस्य जुड़े

के. अन्नामलाई ने एक्स पोस्ट में पार्टी की वेबसाइट लिंक शेयर करते हुए कहा कि आइए आगे बढ़ें। कदम उठाएं और बदलाव लाएं. हमारे राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने के लिए यहां जुड़ें।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बिहार की राजनीति में हलचल, सरकार ने लिया फैसला; लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा हटी
  2. 'यह सिर्फ कुर्सी नहीं...',मेयर की कुर्सी छोड़ते वक्त भावुक हुए फिरहाद हकीम
  3. खान सर के इन 4 दावों से बढ़ा विवाद, अब पुलिस कर रही गिरफ्तारी के लिए तलाश
  4. युगांडा से आई महिला में इबोला के लक्षण, अलर्ट मोड पर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
  5. कोचिंग के बाहर गोलीबारी मामला: FIR में खान सर का नाम,जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?
  6. अन्नामलाई ने BJP से दिया इस्तीफा, जानिए पार्टी से नाराजगी की बड़ी वजहें
  7. सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 54वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई
  8. डीके शिवकुमार के CM बनते ही कांग्रेस में भूचाल! रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा
  9. नोएडा में दो जगह भड़की आग, सेक्टर-75 की हाईराइज सोसाइटी में मची अफरा-तफरी
  10. टीएमसी में सियासी घमासान... बागी विधायकों के बीच नेतृत्व को लेकर मतभेद
  11. दिल्ली में खौफनाक वारदात, DU की प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत; फ्लैट में मिला शव
  12. दिल्ली अग्निकांड के जिम्मेदार कौन? जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष ने मांगी जवाबदेही, पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना
  13. विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में होगा 5 करोड़ पौधों का रोपण, सीएम योगी करेंगे अभियान का शुभारंभ
  14. पर्यटन विकास को लेकर सीएम योगी की अहम बैठक, उत्तर प्रदेश में विकसित होंगे नए पर्यटन सर्किट
  15. कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी मुश्किलें, मुस्लिम नेताओं ने सत्ता में मांगी बड़ी हिस्सेदारी

तमिलनाडु के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई (K. Annamalai) ने 5 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स (We the Leaders)’ की शुरुआत की। पार्टी के लॉन्च होते ही इसे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला और कुछ ही घंटों में लाखों नागरिक इससे जुड़ गए।

मंच आम नागरिकों की भागीदारी पर आधारित- अन्नामलाई

अन्नामलाई ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता और युवा नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाले लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की, उन्होंने इसे एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह मंच आम नागरिकों की भागीदारी पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देगा।

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ा

नई पार्टी की शुरुआत के बाद अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट साझा की। उन्होंने लोगों से इस पहल में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय बदलाव की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने का है।

पार्टी लॉन्च होते ही 10 लाख स्वयंसेवकों ने कराया पंजीकरण

पार्टी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लॉन्च के शुरुआती घंटों में ही लगभग 10 लाख स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया, जबकि 50 से अधिक जमीनी स्तर के नेता भी इस आंदोलन से जुड़े। यह आंकड़ा राज्य की राजनीति में अन्नामलाई की लोकप्रियता और लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

क्या है ‘वी द लीडर्स’ की सोच?

अन्नामलाई पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि उनका नया राजनीतिक आंदोलन ‘वी द लीडर्स’ नाम से कार्य करेगा, उन्होंने बताया कि यह पहल कोयंबटूर स्थित APJ Abdul Kalam Centre for Ethics and Politics के अंतर्गत एक संस्थागत ढांचे में संचालित होगी। इस आंदोलन की कार्यप्रणाली ‘कॉन्शस कॉन्स्टिटुएंसी अप्रोच’ पर आधारित है, जिसका उद्देश्य तकनीक-संचालित प्रशासन को स्थानीय स्तर की भागीदारी के साथ जोड़ना है। संगठन का मानना है कि प्रभावी शासन के लिए जागरूक नेतृत्व, समुदाय की सक्रिय भागीदारी और तथ्यों पर आधारित निर्णय प्रक्रिया आवश्यक है।

पार्टी ने कही ये बात

पार्टी का कहना है कि वह ऐसा राजनीतिक मॉडल विकसित करना चाहती है जिसमें नेतृत्व की जवाबदेही, नागरिकों की सहभागिता और डेटा-आधारित नीतिगत फैसलों को प्राथमिकता दी जाए।

 

 

Written By Toshi Shah    

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in