युगांडा से आई महिला में इबोला के लक्षण, अलर्ट मोड पर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

Ebola Virus Case: राजस्थान से इबोला वायरस का पहला मामला सामने आया है। दरअसल,जयपुर के एयरपोर्ट पर युगांडा से आई एक विदेशी महिला में इबोला के लक्षण पाए गए। बताया जा रहा है कि महिला युगांडा से राजस्थान घूमने आई है

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'यह सिर्फ कुर्सी नहीं...',मेयर की कुर्सी छोड़ते वक्त भावुक हुए फिरहाद हकीम
  2. खान सर के इन 4 दावों से बढ़ा विवाद, अब पुलिस कर रही गिरफ्तारी के लिए तलाश
  3. कोचिंग के बाहर गोलीबारी मामला: FIR में खान सर का नाम,जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?
  4. अन्नामलाई ने BJP से दिया इस्तीफा, जानिए पार्टी से नाराजगी की बड़ी वजहें
  5. सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 54वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई
  6. डीके शिवकुमार के CM बनते ही कांग्रेस में भूचाल! रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा
  7. नोएडा में दो जगह भड़की आग, सेक्टर-75 की हाईराइज सोसाइटी में मची अफरा-तफरी
  8. टीएमसी में सियासी घमासान... बागी विधायकों के बीच नेतृत्व को लेकर मतभेद
  9. दिल्ली में खौफनाक वारदात, DU की प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत; फ्लैट में मिला शव
  10. दिल्ली अग्निकांड के जिम्मेदार कौन? जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष ने मांगी जवाबदेही, पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना
  11. विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में होगा 5 करोड़ पौधों का रोपण, सीएम योगी करेंगे अभियान का शुभारंभ
  12. पर्यटन विकास को लेकर सीएम योगी की अहम बैठक, उत्तर प्रदेश में विकसित होंगे नए पर्यटन सर्किट
  13. कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी मुश्किलें, मुस्लिम नेताओं ने सत्ता में मांगी बड़ी हिस्सेदारी
  14. बागपत में सिलेंडर में आग लगने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के कई सदस्य झुलसे
  15. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज: 6 जून को होगी रिहर्सल, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

Ebola Virus Case:  राजस्थान से इबोला वायरस का पहला मामला सामने आया है। दरअसल,जयपुर के एयरपोर्ट पर युगांडा से आई एक विदेशी महिला में इबोला के लक्षण पाए गए। बताया जा रहा है कि महिला युगांडा से राजस्थान घूमने आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला में अभी इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है,सिर्फ लक्षण पाए गए हैं। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे की लैब भेज दिया गया है। दो दिन के अंदर रिपोर्ट आने की संभावना है,जिसके बाद ही कुछ कंफर्म हो सकेगा। महिला को जयपुर के RUHS अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला में इबोला वायरस के लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ है।

महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला में अभी इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है,सिर्फ उसके लक्षण पाए गए हैं। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। हालांकि,महिला को निगरानी में रखकर जरूरी इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जयपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान ही उसमें लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद अस्पताल में फिर से उसकी जांच की गई। फिर उसे आइसोलेशन में कर दिया गया है।

हैदराबाद में भी विदेश यात्रियों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया

बता दें, इससे पहले हैदराबाद और दुर्ग में भी विदेश से आए लोगों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को पहुंचे एक सूडानी नागरिक को इबोला के लक्षण दिखाई देने के बाद आगे की जांच के लिए आइसोलेशन में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यात्री हाल ही में दक्षिण सूडान और युगांडा की यात्रा कर लौटा था।

छत्तीसगढ़ में 3 विदेशी लोगों को अलग रखा गया

अफ्रीका के इबोला प्रभावित देशों से हाल में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले लौटे 3 लोगों को 21 दिन के लिए घर पर ही पृथकवास में रखा गया है। हालांकि तीनों यात्रियों में बीमारी का कोई लक्षण नहीं पाया गया है और न ही उनके इबोला लक्षण। वहीं दुर्ग के जिलाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि एक महिला 31 मई को कांगो से दुर्ग पहुंची थी। जबकि 2 अन्य व्यक्ति 2 जून को इथियोपिया और युगांडा से भिलाई लौटे थे।

 Written By: Geeta Sharma  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in