कोचिंग के बाहर गोलीबारी मामला: FIR में खान सर का नाम,जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में अब मशहूर शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर का नाम भी एफआईआर में जोड़ दिया गया है।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'यह सिर्फ कुर्सी नहीं...',मेयर की कुर्सी छोड़ते वक्त भावुक हुए फिरहाद हकीम
  2. खान सर के इन 4 दावों से बढ़ा विवाद, अब पुलिस कर रही गिरफ्तारी के लिए तलाश
  3. युगांडा से आई महिला में इबोला के लक्षण, अलर्ट मोड पर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
  4. अन्नामलाई ने BJP से दिया इस्तीफा, जानिए पार्टी से नाराजगी की बड़ी वजहें
  5. सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 54वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई
  6. डीके शिवकुमार के CM बनते ही कांग्रेस में भूचाल! रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा
  7. नोएडा में दो जगह भड़की आग, सेक्टर-75 की हाईराइज सोसाइटी में मची अफरा-तफरी
  8. टीएमसी में सियासी घमासान... बागी विधायकों के बीच नेतृत्व को लेकर मतभेद
  9. दिल्ली में खौफनाक वारदात, DU की प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत; फ्लैट में मिला शव
  10. दिल्ली अग्निकांड के जिम्मेदार कौन? जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष ने मांगी जवाबदेही, पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना
  11. विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में होगा 5 करोड़ पौधों का रोपण, सीएम योगी करेंगे अभियान का शुभारंभ
  12. पर्यटन विकास को लेकर सीएम योगी की अहम बैठक, उत्तर प्रदेश में विकसित होंगे नए पर्यटन सर्किट
  13. कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी मुश्किलें, मुस्लिम नेताओं ने सत्ता में मांगी बड़ी हिस्सेदारी
  14. बागपत में सिलेंडर में आग लगने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के कई सदस्य झुलसे
  15. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज: 6 जून को होगी रिहर्सल, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में अब मशहूर शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर का नाम भी एफआईआर में जोड़ दिया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए नए आरोपों के बाद खान सर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट और पुलिस को कथित रूप से झूठी सूचना देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

खान सर का फायरिंग की झूठी जानकारी देने का आरोप!

टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन के अनुसार,फायरिंग की घटना के संबंध में पुलिस को गलत जानकारी दी गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का यह भी आरोप है कि घटना के बाद गोली के पैलेट को छिपाने की कोशिश की गई। मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों सुरक्षा गार्डों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर के बाहर हुई कथित फायरिंग से जुड़ा है। शुरुआती जानकारी में खान सर ने दावा किया था कि कोचिंग संस्थान पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि बाद में सामने आए कुछ वीडियो और पुलिस जांच में कई सवाल खड़े हुए। जांच के दौरान खान सर से भी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस को बताया कि सुरक्षा कारणों से आत्मरक्षा में गोली चलाई गई थी।

रौशन आनंद के समर्थकों ने की उनकी रिहाई की मांग

मामले में एक और बड़ा नाम ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद का सामने आया है। कोचिंग प्रबंधन से जुड़े कन्हैया सिंह की शिकायत पर दर्ज FIR में रौशन आनंद सहित 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है,जबकि 15 से 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। पुलिस का आरोप है कि पूरी घटना के पीछे साजिश रची गई थी। हालांकि रौशन आनंद के समर्थक और छात्र इन आरोपों को निराधार बताते हुए उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस जांच रिर्पोट पर टिकी सबकी नजरें

इस बीच पटना का प्रमुख कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है और सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है। फायरिंग के वीडियो,गिरफ्तारियां और आरोप-प्रत्यारोप ने पूरे घटनाक्रम को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच की अगली रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है। जांच में सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in