कुवैत-बहरीन पर हमले के बाद US का एक्शन, ईरानी ठिकानों को बनाया निशाना

हमलों के बाद कुवैत में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। कुवैती अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. लेबनान पर इजरायली हमलों से बढ़ा तनाव, ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता पर लगाई रोक
  2. पाकिस्तान के बाद अब मिस्र की एंट्री, अमेरिका-ईरान वार्ता में बढ़ी कूटनीतिक हलचल
  3. ईरान ने शर्तें नहीं मानीं तो हमला करेंगे,डील की कोई जल्दी नहीं: ट्रंप
  4. अमेरिका-ईरान वार्ता पर अभी फैसला बाकी, ट्रंप ने समझौते को नहीं दी अंतिम मंजूरी
  5. शांति वार्ता के बीच बढ़ा तनाव... ईरान का अमेरिकी फाइटर जेट गिराने के दावे पर US का जवाब; कहा- ये झूठा...
  6. ईरान की दोटूक चेतावनी, कहा- ट्रंप के दबाव में झुकेंगे....
  7. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका सख्त, ट्रंप ने ओमान और ईरान को दी चेतावनी
  8. इजराइल विरोध पर घिरा पाकिस्तान, अमेरिकी सांसद ने कहा- न्यूट्रल नहीं इस्लामाबाद...
  9. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की अमेरिका-इजरायल को खुली चेतावनी, मुस्लिम देशों से सहयोग की अपील
  10. रूस की चेतावनी: विदेशी नागरिक तुरंत छोड़ें कीव, बड़े हमले का खतरा
  11. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताजमहल का दीदार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  12. जयशंकर और रुबियो के बीच ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
  13. पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना; BLA ने ली जिम्मेदारी
  14. इबोला के नए ‘बुंडीबुग्यो’ स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, WHO ने जारी की बड़ी चेतावनी
  15. ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस के बाहर चलीं 30 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की कोशिशों के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। बुधवार (3 जून) को ईरान ने कुवैत और बहरीन की दिशा में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए, लेकिन अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार ये सभी हमले विफल रहे।

CENTCOM ने कही ये बता

अमेरिकी सेना की क्षेत्रीय कमान, United States Central Command (CENTCOM), ने बताया कि कुवैत की ओर दागी गई दो मिसाइलें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट हो गईं या रास्ते में टूट गईं। वहीं बहरीन की ओर छोड़ी गई तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन की वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया। जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी सेना ने ईरान के Qeshm Island समेत कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले किए। CENTCOM के अनुसार यह कार्रवाई अमेरिकी और क्षेत्रीय हितों पर हुए हमलों के जवाब में की गई।

CENTCOM ने ईरान के दावे को किया खारिज

सोशल मीडिया पर जारी बयान में CENTCOM ने ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps के उस दावे को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि उसने बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े (5th Fleet) के मुख्यालय और क्षेत्र के एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उसके खिलाफ किए गए सभी ईरानी हमले विफल रहे और किसी अमेरिकी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा।

शांति वार्ता के बीच हुआ टकराव

हमलों के बाद कुवैत में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। कुवैती अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। स्थानीय वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय हैं और कई स्थानों पर चेतावनी सायरन बजाए गए। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम और व्यापक समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन हालिया सैन्य टकरावों ने शांति प्रयासों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Written By Toshi Shah     

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in