सूरत में भीषण सड़क हादसा: दो बसों की आपस में टक्कर, 5 लोगों की मौत

सूरत जिले के बारडोली के पास उवा गांव के पास दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह बड़ा हादसा तब हुआ जब महाराष्ट्र पासिंग की दो लग्जरी बसों की आमने-सामने टक्करा गई।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, फायरिंग और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
  2. डीके शिवकुमार के हाथों में कर्नाटक की कमान, आज होगा शपथ ग्रहण
  3. ट्विशा शर्मा मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, गिरिबाला और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
  4. पंजाब को लेकर कांग्रेस की रणनीति बैठक में दिखे चन्नी,बैठक में मौजूद थे राहुल और खड़गे
  5. टूटने के कगार पर TMC! 50 विधायकों ने होटल में की बैठक,चुनाव चिह्न पर जताया अधिकार
  6. BJP से क्यों नाराज हैं अन्नामलाई? जानिए मोहभंग की 5 बड़ी वजहें
  7. दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से जमींदोज हुई इमारत: रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, मलबे में फंसे कई लोग
  8. रेप आरोपी की जमानत पर सुनवाई के दौरान कर्नाटक HC की बड़ी टिप्पणी, कहा- कठोर सजा से ही रुकेगी...
  9. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, CPA में 40 से अधिक कर्मचारियों का तबादला
  10. भूमि अधिकार वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने उठाया सवाल, कहा- गौ संरक्षण और कानून-व्यवस्था...
  11. नीतीश कुमार के नेतृत्व में अहम बैठक, 21 जून को जेडीयू करेगी बड़े फैसले
  12. शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ; नए चेहरों को मिला मौका
  13. अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर सियासी घमासान, बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने
  14. पश्चिम बंगाल में आज मंत्रिमंडल विस्तार, 44 सदस्यीय परिषद की ओर बढ़ेगी सरकार
  15. महरौली बिल्डिंग हादसे पर बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

सूरत जिले के बारडोली के पास उवा गांव के पास दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह बड़ा हादसा तब हुआ जब महाराष्ट्र पासिंग की दो लग्जरी बसों की आमने-सामने टक्करा गई। बताया जा रहा कि इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का आशंका जताई जा रही है।

महाराष्ट्र पासिंग की थी बस

जानकारी के मुताबिक, उवा गांव के पास से गुजर रही महाराष्ट्र पासिंग की दो बसों के बीच भीषण टक्कर हुई, इसी दौरान एक बस सड़क पर पलट गई। जिसके बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। वहीं मौके पर भारी हंगामा और चीख-पुकार मच गई। बस में लगी आग की वजह से अंदर फंसे यात्रियों का बाहर निकला मुश्किल हो गया। साथ ही दूसरी बस का अगला हिस्सा भी इस भयानक टक्कर में तबाह हो गया।

मौके पर रेस्क्यू टीम

वहीं घटना की सूचना मिलते ही बारडोली फायर डिपार्टमेंट की टीमें और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद फायरफाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया है और अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं अभी की स्थिति के देखते हुए मरने वालों की सख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in