नदी में सीपियां बटोरने गईं 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत,कई अब भी लापता

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की सात महिलाओं समेत आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई,जबकि दो अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

14 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा, भोपाल के भदभदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
  2. बंगाल में अवैध घुसपैठियों पर सख्ती, हर जिले में बनेंगे ‘होल्डिंग सेंटर’
  3. बकरीद पर क्यों बढ़ जाती है खस्सी बकरों की मांग? जानिए इसकी खासियत
  4. एक्शन में सीएम योगी, बिजली कटौती पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  5. ईदगाह कमेटियों के फैसले से खुश हिमंत सरमा, बोले- 'इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद...'
  6. तड़पता रहा पति....प्रेमियों संग पत्नी मनाती रही रंगरलियां, प्यार और साजिश की खौफनाक कहानी
  7. बंगाल में बकरीद पर एक दिन की छुट्टी, सीएम शुभेंदु ने ममता सरकार का बदला फैसला
  8. मोतिहारी शराब कांड में बड़ा एक्शन, 14 मद्य निषेध कर्मी निलंबित
  9. 7 दिन की पुलिस रिमांड पर ट्विशा का पति समर्थ सिंह, दिल्ली AIIMS के 4 डॉक्टर करेंगे दोबारा पोस्टमार्टम
  10. दिल्ली में पहली बार लगाई गई DUST Collector Machine, वायु प्रदूषण पर होगा काबू
  11. 'बकरीद में बकरे काटे जाते हैं, गाय नहीं...',बकरीद से पहले राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की कड़ी चेतावनी
  12. 'FIR से डरने वाले नहीं…', इकरा हसन का बीजेपी पर तीखा हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
  13. दिल्ली एयरपोर्ट पर करोड़ों का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, थाईलैंड के दो तस्कर गिरफ्तार
  14. बंगाल में महिलाओं के लिए बड़ी राहत, 1 जून से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; QR स्मार्ट कार्ड से मिलेगा लाभ
  15. सीएम योगी के बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं में मतभेद, ईद की नमाज मस्जिदों में कराने पर जोर

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की सात महिलाओं समेत आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई,जबकि दो अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा भटकल तालुक के शिराली गांव के पास स्थित थट्टे हक्कलू नदी में हुआ,जहां स्थानीय लोग पारंपरिक रूप से सीपियां इकट्ठा करने गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

मृतकों के लिए 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

कर्नाटक के कारवार में बड़ा हादसा पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान। 

सीपियां इकट्ठा करने गए 14 लोग नदी में डूब गए

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिराली गांव के लगभग 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। तटीय और नदी किनारे रहने वाले समुदायों में यह लंबे समय से चली आ रही पारंपरिक गतिविधि मानी जाती है। बताया जा रहा है कि लोग नदी के भीतर काफी दूर तक चले गए और पानी की गहराई तथा तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सके। इसी दौरान अचानक नदी की धारा तेज हो गई और एक-दो लोग संतुलन खोकर बहने लगे।

लोगों को बचाने की कोशिश में और लोग डूबे

घटना को देखकर अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव के कारण वे भी पानी में फंस गए। देखते ही देखते स्थिति भयावह हो गई और कई लोग नदी की धारा में बह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

अब तक आठ शव बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। बचावकर्मी नावों और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

लगातार बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ा

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था और धारा काफी तेज हो चुकी थी। बावजूद इसके लोग सीपियां इकट्ठा करने के लिए नदी के गहरे हिस्से में चले गए, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

भटकल तालुक के शिराली गांव के है सारे मृतक

मृतकों की पहचान भटकल तालुक के शिराली गांव के निवासियों के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी और जलाशयों के पास अत्यधिक सावधानी बरतें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

 

Written By: Geeta Sharma  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in