ट्विशा शर्मा मौत केस, आरोपी पति समर्थ सिंह कोर्ट में पेश; पुलिस मांगेगी रिमांड

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल के कटारा हिल्‍स थाने में रखा गया है, उसके जबलपुर कोर्ट में सरेंडर के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनका वकालत लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। वहीं, हाईकोर्ट के निर्देश से भोपाल एम्‍स में दोबारा पोस्‍टमार्टम की तैयारी हो रही है।

14 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पीएम ने युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का बड़ा तोहफा, बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र
  2. 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को PM मोदी देंगे नियुक्ति पत्र, देशभर के 47 केंद्रों पर एक साथ आयोजन
  3. 'कॉकरोच जनता पार्टी'बनाने की तैयारी, पानीपत के अधिवक्ता ने चुनाव आयोग से लगाई गुहार
  4. ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, CNG समेत पेट्रोल-डीजल के दाम फिर चढ़े
  5. ऊर्जा, व्यापार और क्वाड पर होगी बड़ी चर्चा, चार दिवसीय दौरे पर भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो
  6. सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी विवाद मामले में तीन शिक्षाविदों की माफी स्वीकार की, हटाया प्रतिबंध
  7. Vinesh Phogat को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, एशियाई खेल ट्रायल में भाग लेने का रास्ता साफ
  8. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर Shashi Tharoor की प्रतिक्रिया, कहा- युवा बदलाव की आवाज...
  9. चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों और 2 उपचुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जारी किया पूरा शेड्यूल
  10. PM मोदी और CM सुवेंदु की हाई-प्रोफाइल बैठक पर सबकी नजर, पहली बार दिल्ली दौरा
  11. पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, अर्थव्यवस्था और पश्चिम एशिया संकट पर फोकस
  12. भीषण गर्मी से बदला स्कूल टाइमटेबल, कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान
  13. पाकिस्तान में ढेर हुआ पुलवामा का साजिशकर्ता, मुजफ्फराबाद में हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
  14. इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट,सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी
  15. 11 महीने बाद मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक, हो सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल!

भोपाल में मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस ने जबलपुर से भोपाल लाकर कटारा हिल्स थाने में रखा है। शनिवार सुबह उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड मांगने की तैयारी में है ताकि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा सके।

ट्विशा शर्मा के पति से की गई प्रारंभिक पूछताछ

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भोपाल लाने के दौरान समर्थ सिंह से प्रारंभिक पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया। हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि पुलिस रिमांड मिलने के बाद उससे विस्तार से पूछताछ होगी। कटारा हिल्स थाना परिसर और अदालत के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

 काउंसिल ऑफ इंडिया ने समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस किया निलंबित

इसी बीच समर्थ सिंह को बड़ा झटका लगा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उसका वकालत लाइसेंस निलंबित कर दिया है। बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक समर्थ किसी भी अदालत में वकालत नहीं कर सकेगा। इससे पहले समर्थ ने हाईकोर्ट में दायर अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी और बाद में जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

12 मई को ट्विशा शर्मा की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए दोबारा मेडिकल जांच की मांग की थी।

भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा का होगा दोबारा पोस्टमार्टम

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भोपाल पहुंचेगी। अदालत ने निष्पक्ष जांच और सभी पक्षों का विश्वास बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए हैं। एम्स भोपाल के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। फिलहाल शव को सुरक्षित रखा गया है ताकि फॉरेंसिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। इस दोबारा पोस्टमार्टम को जांच की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in