
देशभर में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अब CNG के दाम में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले CNG की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा दर्ज किया गया है।
Delhi में 99.51 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल
नई दरों के बाद राष्ट्रीय राजधानी Delhi में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं Mumbai में पेट्रोल की कीमत 108.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। Kolkata में पेट्रोल 110.64 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा Chennai में पेट्रोल 105.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है।
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी
ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी 15 मई से लगातार जारी है। उस दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की थी। इसके बाद Delhi में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई थी, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था।
19 मई को आखिरी बार हुआ था कीमतों में इजाफा
इसके बाद 19 मई को फिर कीमतों में इजाफा किया गया। उस समय दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया था। अब 23 मई तक आते-आते राजधानी में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है, क्योंकि परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च लगातार बढ़ रहा है।
Written By Toshi Shah















