अफ्रीका का रहस्यमयी शिकारी पक्षी... जिसे लोग कहते हैं “स्टूपिड बर्ड”

इतनी ताकत और शानदार शिकार क्षमता होने के बावजूद शूबिल को “स्टूपिड बर्ड” कहा जाता है। माना जाता है कि कई बार यह बहुत धीमी प्रतिक्रिया देता है। कभी-कभी इसके सामने भोजन होने के बावजूद यह लंबे समय तक स्थिर खड़ा रहता है, मानो फैसला ही न कर पा रहा हो कि शिकार करना है या नहीं।

17 May 2026

और पढ़े

  1. जंगली छिपकली से बन रहे ‘बिस्कुट’, वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंका दिया
  2. हाथी में कैंसर का खतरा इतना कम क्यों? वैज्ञानिकों ने खोजा बड़ा राज
  3. बकरीद पर होगी 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसे की कुर्बानी, मालिक ने लगाया 550 रुपये किलो का भाव
  4. लोडशेडिंग से छुटकारा.... सतारा के इस गांव ने रचा नया इतिहास
  5. ऐसा कौन सा शहर है जिसे हम खा सकते हैं? जवाब सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे!
  6. आगे क्या करना है?... पूछना पड़ा भारी, CEO ने सीनियर कर्मचारी को दिखाया बाहर का रास्ता
  7. लाइन में लगकर सांड ने चखा डोसा का स्वाद, वीडियो वायरल
  8. आखिर ट्रेन के ड्राइवर को ‘लोको पायलट’ क्यों कहते हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे
  9. ऊंट के आंसुओं में छिपा है सांप के जहर का इलाज? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने बढ़ाई उम्मीद
  10. शादी में अब नहीं चाहिए फोटोग्राफर! Click Buddy सर्विस इंटरनेट पर हुआ वायरल
  11. दुनिया का अनोखा आइलैंड, जहां केवल महिलाएं ही कर सकती हैं एंट्री
  12. खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की गारंटी माने जाते हैं ये हनीमून डेस्टिनेशन, सर्वे में आया सामने
  13. साधारण दिखने वाले घर में छिपी थी लग्जरी लाइफ, इंटरनेट पर मचा तहलका
  14. पत्नी का किया पिंडदान: पत्नी निकली जिंदा,पति के झूठ का हुआ बड़ा खुलासा
  15. एक खुदाई और बदल गई इंग्लैंड के इतिहास की पूरी कहानी...जानिए ‘डार्क एज’ के राज

दुनिया में ऐसे कई जीव मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ अपनी सुंदरता से आकर्षित करते हैं, तो कुछ का डरावना रूप लोगों को उनसे दूर रहने पर मजबूर कर देता है। इन्हीं में एक बेहद अनोखा पक्षी है, जिसका नाम शूबिल हैं, इसका चेहरा और विशाल चोंच इसे किसी डरावनी फिल्म के जीव जैसा बना देते हैं, लेकिन इसकी असली कहानी इससे भी ज्यादा रोचक है। हैरानी की बात यह है कि इतना खतरनाक दिखने वाला पक्षी कई जगहों पर “स्टूपिड बर्ड” के नाम से भी जाना जाता है।

जूते जैसी दिखने वाली विशाल चोंच

शूबिल अफ्रीका के दलदली और नम इलाकों में पाया जाता है। खासतौर पर यह दक्षिण सूडान, युगांडा, इथियोपिया और जाम्बिया जैसे देशों के वेटलैंड क्षेत्रों में देखा जाता है। पहली नजर में लोग इसे सारस या बगुले की प्रजाति समझ लेते हैं, लेकिन वैज्ञानिक इसे पेलिकन परिवार के अधिक करीब मानते हैं। इस पक्षी की सबसे खास पहचान इसकी बड़ी और मजबूत चोंच है, जो आकार में जूते जैसी दिखाई देती है। इसी वजह से इसका नाम “शूबिल” पड़ा। इसकी चोंच लगभग एक फुट लंबी और काफी चौड़ी होती है, जिससे यह अपने शिकार को मजबूती से पकड़ लेता है।

शांत दिखने वाला लेकिन खतरनाक शिकारी

हालांकि शूबिल अक्सर शांत और स्थिर दिखाई देता है, लेकिन यह बेहद चालाक शिकारी माना जाता है। इसका भोजन मुख्य रूप से मछलियां, सांप, ईल और छोटे जलीय जीव होते हैं। कई बार यह छोटे मगरमच्छों और मॉनिटर लिजर्ड का भी शिकार कर लेता है। शिकार करने का इसका तरीका बेहद दिलचस्प होता है। यह घंटों तक पानी के किनारे बिना हिले खड़ा रह सकता है। जैसे ही कोई जीव इसकी पहुंच में आता है, यह अचानक तेज हमला कर उसे पकड़ लेता है। इसकी इसी तकनीक को वैज्ञानिक “कोलैप्सिंग अटैक” कहते हैं।

आखिर क्यों कहा जाता है “स्टूपिड बर्ड”?

इतनी ताकत और शानदार शिकार क्षमता होने के बावजूद शूबिल को “स्टूपिड बर्ड” कहा जाता है। माना जाता है कि कई बार यह बहुत धीमी प्रतिक्रिया देता है। कभी-कभी इसके सामने भोजन होने के बावजूद यह लंबे समय तक स्थिर खड़ा रहता है, मानो फैसला ही न कर पा रहा हो कि शिकार करना है या नहीं। इसके अलावा, इंसानों के करीब आने पर यह अपने पंखों को अजीब अंदाज में हिलाता है। कुछ विशेषज्ञ इसे इसके अभिवादन करने का तरीका मानते हैं। यही व्यवहार लोगों को इसे अलग और थोड़ा अजीब पक्षी मानने पर मजबूर करता है।

तेजी से घट रही है संख्या

प्राकृतिक आवास खत्म होने और अवैध तस्करी के कारण शूबिल की संख्या लगातार कम होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय संरक्षण संगठनों के अनुसार दुनिया में अब इनकी संख्या बेहद सीमित रह गई है। यही वजह है कि इसे संरक्षण सूची में शामिल किया गया है। कुछ देशों में लोग इसे शौक और प्रतिष्ठा के प्रतीक के रूप में पालते भी हैं। दुर्लभ होने के कारण काले बाजार में इसकी कीमत हजारों डॉलर तक पहुंच जाती है।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in