
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हालिया चीन दौरे के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तीन दिवसीय यात्रा के बाद शुक्रवार को ट्रंप बीजिंग से रवाना हो गए। करीब 40 घंटे तक चली उनकी बैठकों पर पूरी दुनिया की नजर बनी रही।
ट्रंप की चीन दौरे को लेकर रूस का आया प्रतिक्रिया
इस बीच Russia ने भी इस दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने कहा कि राष्ट्रपति दिमित्री पेस्कोव (Vladimir Putin) अपनी आगामी चीन यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर सीधे Xi Jinping से चर्चा कर सकते हैं।
पुतिन भी जा सकते है चीन
पेस्कोव के अनुसार, पुतिन की चीन यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह यात्रा अमेरिका और चीन के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत को समझने का अहम मौका साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी शक्तियां United States और China इस स्तर पर बातचीत करती हैं, तो पूरी दुनिया की नजर स्वाभाविक रूप से उस पर टिक जाती है। रूस भी इन घटनाक्रमों पर करीबी नजर बनाए हुए है।
विशेषज्ञों ने कही ये बात
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप और शी जिनपिंग की हालिया मुलाकात केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है। इसे वैश्विक शक्ति संतुलन, व्यापार, तकनीक और पश्चिम एशिया से जुड़े रणनीतिक मुद्दों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। ऐसे में रूस की दिलचस्पी इस बात को समझने में है कि इन चर्चाओं का अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक समीकरणों पर क्या असर पड़ सकता है।
Written By Toshi Shah





.jpg)



.jpg)



.jpg)

