
SuperShe Island दुनिया की सबसे अनोखी जगहों में गिना जाता है। यह एक निजी द्वीप है, जिसे केवल महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। फिनलैंड के पास बाल्टिक सागर में स्थित यह आइलैंड अपने खास नियमों और लग्जरी वेलनेस अनुभव के कारण चर्चा में रहता है। यहां पुरुषों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक है।
मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सुकून देने के उद्देश्य बनाया गया है ये द्वीप
करीब 8.4 एकड़ में फैला यह द्वीप महिलाओं को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सुकून देने के उद्देश्य से बनाया गया था। यहां आने वाली महिलाओं को भीड़-भाड़ और रोजमर्रा के तनाव से दूर रहकर खुद के लिए समय बिताने का अवसर मिलता है। इस जगह को लग्जरी वेलनेस रिट्रीट के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां स्वास्थ्य और आराम दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
Kristina Roth ने की थी इस अनोखे आइलैंड की शुरुआत
इस अनोखे आइलैंड की शुरुआत वर्ष 2017 में Kristina Roth ने की थी। वह एक उद्यमी हैं, जिन्होंने महिलाओं के लिए ऐसा सुरक्षित और प्रेरणादायक स्थान बनाने का विचार रखा, जहां वे बिना किसी सामाजिक दबाव के खुद को बेहतर तरीके से समझ सकें। यहां कोई भी व्यक्ति सीधे जाकर नहीं ठहर सकता। द्वीप पर रहने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाती है। खास बात यह है कि हर रिट्रीट में केवल 10 महिलाओं को ही शामिल किया जाता है, ताकि सभी को निजी और शांत अनुभव मिल सके।
इन चीजों का किया जाता है आयोजित
आइलैंड पर योग, मेडिटेशन, हाइकिंग, बाल्टिक सागर में कयाकिंग, वेलनेस वर्कशॉप और कुकिंग क्लास जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। प्राकृतिक वातावरण और शांत माहौल इसे महिलाओं के लिए एक अलग और खास अनुभव बनाते हैं।
Written By Toshi Shah



.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)