.jpg)
अपनी अदाओं से सबकों दीवाना बनाने वाली आलिया भट्ट हाल ही में आयोजित हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शिरकत हुई थीं। जहां आलिया ने अपने ग्लैमर का जलवा दिखाया और इसके वीडियो से लेकर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दूसरी तरफ आलिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्ऱोल किया जा रहा है। इसी बीच आलिया का बचाव करते हुए एक एक्टर ने ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है।
किस एक्टर ने किया आलिया का सपोर्ट
अब सबके मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन है वो एक्टर? जिसने आलिया का समर्थन कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के लिए बता दें, इस एक्टर का नाम है अली गोनी । जिन्होंने ट्रोलर्स को ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया। साथ ही अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें आलिया भट्ट कान्स फेस्टिवल में पोज देते नजर आ रही हैं।
अली गोनी ने क्या कहा?
अली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कान्स रेड कार्पेट से आलिया का एक वीडियो साझा किया। जिसमें आलिया वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभिनेत्री की प्रशंसा की। पोस्ट में अली ने लिखा,'यह दुखद है कि कुछ लोग ऐसे व्यक्ति को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं जिसने भारत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए इतनी मेहनत की है'अभिनेता ने यह भी कहा कि लोगों को उन कलाकारों का सम्मान करना चाहिए जो भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाते हैं।
'मजाक की वजाय करना चाहिए सपोर्ट'
आलिया भट्ट एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खूबसूरती और शानदार अंदाज़ से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक ने सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा बटोरी, जहां उन्होंने पाउडर ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई। इसी बीच, अभिनेत्री के समर्थन में यह संदेश भी सामने आया कि कलाकारों का मजाक उड़ाने या उन्हें ट्रोल करने के बजाय, हमें उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे भारत का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करते हैं। लोरियल पेरिस की वैश्विक राजदूत के रूप में कान्स में आलिया की यह लगातार दूसरी उपस्थिति है, जिसने फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया।
Written By: Geeta Sharma



.jpg)
.jpg)




.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)