.jpg)
पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरीद से पहले पशु वध और कुर्बानी को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि यह फैसला हाई कोर्ट के निर्देशों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए नियमों के तहत अब खुले में, सड़क किनारे या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जानवरों की कुर्बानी देना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सरकार ने साफ किया है कि पशु वध केवल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बूचड़खानों में ही किया जा सकेगा।
बलि के लिए विशेष प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार गाय, भैंस, बैल और बछड़ों की बलि देने के लिए विशेष प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। यह प्रमाण पत्र नगरपालिका या पंचायत समिति के अध्यक्ष और सरकारी पशु चिकित्सक की संयुक्त अनुमति से जारी किया जाएगा। बिना प्रमाण पत्र किसी भी पशु का वध गैरकानूनी माना जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को प्रमाण पत्र देने से मना किया जाता है, तो वह 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार के पास शिकायत दर्ज करा सकता है।
नए नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
नए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। अवैध रूप से पशु वध करने पर छह महीने तक की जेल,एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा एक साथ दी जा सकती है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि बकरीद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाए।
सीएम बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने लिए अहम फैसले
इसी बीच राज्य की राजनीति में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार और कटमनी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही है। सरकार ने घोषणा की है कि हर महीने जिलाधिकारियों और विधायकों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी ताकि प्रशासनिक कार्यों की निगरानी बेहतर तरीके से हो सके।
1 जून से बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू
इसके अलावा,पूर्व मंत्री सुजीत बोस की ईडी द्वारा गिरफ्तारी भी राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। राज्य सरकार ने चंद्रनाथ रथ मर्डर केस की जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है। वहीं 1 जून से बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य गरीबों को राहत पहुंचाना बताया जा रहा है।
बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है और शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार के फैसलों को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)