उत्तर प्रदेश में तूफान का कहर, 74 की मौत कई घायल; राहत-बचाव कार्य जारी

प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, चंदौली, सोनभद्र, बरेली, मिर्जापुर और बदायूं जैसे जिलों में कुल मिलाकर 74 लोगों की जान जाने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले CM, कांग्रेस ने किया ऐलान
  2. बंगाल में बकरीद से पहले सख्त नियम लागू,खुले में कुर्बानी पर रोक
  3. गोपालगंज वायरल वीडियो केस में बढ़ी अनंत सिंह की मुश्किलें, लाइसेंसी हथियारों का कराना होगा सत्यापन
  4. NEET-UG पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा! पुणे पहुंची CBI, महिला हिरासत में
  5. नोएडा श्रमिक हिंसक प्रदर्शन मामले में दो आरोपियों पर NSA, पुलिस को जांच में मिले अहम सबूत
  6. CM की कुर्सी के लिए विजय का मास्टरस्ट्रोक, 144 विधायकों का समर्थन बना चर्चा का विषय
  7. पंजाब CM ऑफिस और BJP मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
  8. सौतेले भाई के मौत पर अखिलेश यादव हुए भावुक, सियासी गलियारों में शोक की लहर
  9. पुडुचेरी में NDA सरकार की वापसी, एन. रंगासामी ने ली CM पद की शपथ
  10. केरल में CM चेहरे पर सस्पेंस जारी, कांग्रेस आज कर सकती है बड़ा ऐलान
  11. AIADMK में अंदरूनी मतभेद , विजय को सपोर्ट करने वाले MLA पर दिनाकरन का बड़ा एक्शन
  12. हिंमता बिस्वा सरमा ने रचा इतिहास, दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंता
  13. हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे CM पद की शपथ,नई सरकार का आगाज
  14. बंगाल की नई सरकार में विभागों का बंटवारा,जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय?
  15. PM मोदी की सोने को लेकर अपील से भड़के राहुल गांधी, विपक्ष और सरकार आमने-सामने

उत्तर प्रदेश में बीते दिन यानी बुधवार को आए तेज तूफान, धूल भरी आंधी और भारी बारिश ने कई जिलों में व्यापक नुकसान पहुंचाया। प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, चंदौली, सोनभद्र, बरेली, मिर्जापुर और बदायूं जैसे जिलों में कुल मिलाकर 74 लोगों की जान जाने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

प्रयागराज में 17 लोगों की मौत

सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में प्रयागराज और मिर्जापुर रहे। प्रयागराज में 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यहां अलग-अलग क्षेत्रों में दीवार गिरने, पेड़ टूटने और अन्य हादसों के कारण कई जानें गईं। इसके साथ ही पशुधन का नुकसान और मकानों को भी क्षति पहुंची है। प्रशासन ने अभी आंकड़े और जुटाने की बात कही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। मिर्जापुर में भी तेज आंधी और बारिश ने तबाही मचाई, जहां पेड़ गिरने, दीवार ढहने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।

बरेली में भी तूफान का गंभीर असर

बरेली में भी तूफान का असर गंभीर रहा, जहां चार लोगों की मौत अलग-अलग हादसों में हुई, जबकि कई मवेशियों और घरों को नुकसान पहुंचा। अन्य जिलों जैसे फतेहपुर, भदोही, उन्नाव, कानपुर देहात, बदायूं, चंदौली और सोनभद्र में भी अलग-अलग संख्या में मौतें दर्ज की गईं।

राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों से डेटा एकत्र करना किया शुरू

राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों से डेटा एकत्र करना शुरू कर दिया है और कहा है कि पूरी रिपोर्ट के बाद मुआवजे की घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in