दिल्ली की निजी बस में महिला से कथित गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में निजी बस में महिला से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर बस जब्त की, जांच जारी है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान, नोएडा-दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें
  2. देश के कई राज्यों में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का खतरा
  3. होर्मुज स्ट्रेट से लेकर पश्चिम एशिया तनाव तक, भारत में अहम बातचीत करेंगे ईरान के विदेश मंत्री अराघची
  4. ‘फिजूलखर्ची नहीं, समझदारी जरूरी’, पीएम मोदी की अपील पर देशभर में बहस
  5. CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
  6. पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला, अपना काफिला किया आधा, SPG को सख्त आदेश
  7. मानसून से पहले मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी
  8. मुलायम के बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम
  9. 'पेपर रद्द होना छात्रों के लिए मानसिक पीड़ा...', पेपर लीक मामले पर ओवैसी का बड़ा बयान
  10. NEET परीक्षा रद्द: क्या दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं? जानें सभी सवालों के जवाब
  11. 'शांत रहें,घबराएं नहीं...',राजनाथ सिंह की देशवासियों से अपील, मिडिल ईस्ट तनाव पर बड़ी बैठक
  12. सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 11 तीर्थों के जल से होगा कुंभाभिषेकम
  13. ‘सोना मत खरीदो, पेट्रोल कम जलाओ’ - पीएम की अपील पर राहुल का वार
  14. बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आखिर क्यों नहीं की अभी तक शादी? एक इंटरव्यू में किया खोलासा
  15. आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

दिल्ली में एक निजी बस के अंदर महिला के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 12 मई की है। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। इस मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

मेडिकल जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। शिकायत मिलने के बाद महिला का मेडिकल कराया गया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने उस निजी बस को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें महिला के साथ कथित गैंगरेप की वारदात होने का आरोप है। पुलिस अब बस की फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकि मौके से ऐसे सबूत जुटाए जा सकें, जो जांच में मदद करें।

बस के अंदर से लिए गए जरूरी सैंपल

अधिकारियों के मुताबिक बस के अंदर से जरूरी सैंपल लिए गए हैं और तकनीकी टीम पूरे वाहन की बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही बस के अंदर और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय बस कहां-कहां गई थी।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। महिला के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और मौके से मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय बस कहां-कहां गई थी और उसमें कौन-कौन मौजूद था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वारदात की पूरी साजिश क्या थी और घटना के दौरान कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in