.jpg)
बिहार की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मोकामा के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। गोपालगंज जिले में आयोजित एक जनेऊ कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मीरगंज थाना पुलिस ने अनंत सिंह को लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन के लिए 48 घंटे की मोहलत दी है। उन्हें 15 मई तक थाने में उपस्थित होकर अपने हथियारों का सत्यापन कराना होगा।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला 2 मई का बताया जा रहा है, जब अनंत सिंह सेमराव गांव में आयोजित एक जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थानीय निवासी गुड्डू राय के घर आयोजित किया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन और लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।
वीडियो वायरल होने के बाद अनंत सिंह ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद विनय तिवारी के निर्देश पर मीरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आर्म्स रूल्स और लाइसेंसी हथियारों के उपयोग को लेकर जांच शुरू कर दी है। अनंत सिंह की ओर से सफाई दी गई है कि कार्यक्रम में मौजूद सभी हथियार लाइसेंसी थे और किसी भी प्रकार के अवैध हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसी आधार पर उन्होंने हथियारों के सत्यापन के लिए समय मांगा था, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया।
मामले पर गोपालगंज कोर्ट पैनी नजर
इस मामले पर गोपालगंज कोर्ट भी नजर बनाए हुए है। 12 मई को हुई पहली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी तलब की और अगली सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख तय की। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में पुलिस की जांच रिपोर्ट और हथियारों के दस्तावेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मामले के जांच में जुटी पुलिस
अगर जांच में हथियारों के लाइसेंस या उनके इस्तेमाल में किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है, तो अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। वहीं उनके समर्थक पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी करा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कार्यक्रम में इस्तेमाल किए गए हथियार नियमों के दायरे में थे या नहीं।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)