नोएडा श्रमिक हिंसक प्रदर्शन मामले में दो आरोपियों पर NSA, पुलिस को जांच में मिले अहम सबूत

Noida News: नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक हिंसक प्रदर्शन मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाया है।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. गोपालगंज वायरल वीडियो केस में बढ़ी अनंत सिंह की मुश्किलें, लाइसेंसी हथियारों का कराना होगा सत्यापन
  2. NEET-UG पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा! पुणे पहुंची CBI, महिला हिरासत में
  3. CM की कुर्सी के लिए विजय का मास्टरस्ट्रोक, 144 विधायकों का समर्थन बना चर्चा का विषय
  4. पंजाब CM ऑफिस और BJP मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
  5. सौतेले भाई के मौत पर अखिलेश यादव हुए भावुक, सियासी गलियारों में शोक की लहर
  6. पुडुचेरी में NDA सरकार की वापसी, एन. रंगासामी ने ली CM पद की शपथ
  7. केरल में CM चेहरे पर सस्पेंस जारी, कांग्रेस आज कर सकती है बड़ा ऐलान
  8. AIADMK में अंदरूनी मतभेद , विजय को सपोर्ट करने वाले MLA पर दिनाकरन का बड़ा एक्शन
  9. हिंमता बिस्वा सरमा ने रचा इतिहास, दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंता
  10. हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे CM पद की शपथ,नई सरकार का आगाज
  11. बंगाल की नई सरकार में विभागों का बंटवारा,जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय?
  12. PM मोदी की सोने को लेकर अपील से भड़के राहुल गांधी, विपक्ष और सरकार आमने-सामने
  13. 'तकनीक के साथ चलो,वरना पीछे रह जाओगे...', सीएम योगी की युवाओं को बड़ी सलाह
  14. सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान! पहली कैबिनेट बैठक में BSF को 45 दिन में जमीन,कई बड़े फैसले
  15. गुजरात के सोमनाथ मंदिर से PM मोदी का संदेश, जानिए पीएम के भाषण की 5 बड़ी बातें

Noida News: नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक हिंसक प्रदर्शन मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सत्यम वर्मा और आकृति ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ संगठन के सक्रिय सदस्य हैं और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है।

श्रमिक प्रदर्शन को हिंसक बनाने की रची गई थी साजिश

पुलिस जांच में यह पाया गया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ को उकसाने,सरकारी व्यवस्था को बाधित करने और माहौल को तनावपूर्ण बनाने की साजिश रची गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई डिजिटल और सबूत मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से अफवाहें फैलाकर लोगों को भड़काने की कोशिश की गई। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान आगजनी,तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं भी सामने आई थीं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई

इस मामले में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गतिविधियां केवल कानून व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि जनसुरक्षा और सामाजिक शांति के लिए भी खतरा बन रही थीं। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत किसी व्यक्ति को लंबे समय तक बिना नियमित मुकदमे के हिरासत में रखा जा सकता है, यदि उसकी गतिविधियां सार्वजनिक सुरक्षा और शांति के लिए खतरा मानी जाएं।

'असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा'

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने स्पष्ट कहा है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हिंसा फैलाने, अफवाह फैलाने या लोगों को उकसाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्रमिकों को राहत देते हुए मजदूरी में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राज्य सरकार ने श्रमिकों को राहत देते हुए गौतमबुद्ध नगर और गाज़ियाबाद के मजदूरों की अंतरिम न्यूनतम मजदूरी में लगभग 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार अकुशल मजदूरों की मासिक मजदूरी 11,313 रुपये से बढ़ाकर 13,690 रुपये कर दी गई है। वहीं अर्ध-कुशल मजदूरों की मजदूरी 15,059 रुपये और कुशल मजदूरों की मजदूरी 16,868 रुपये निर्धारित की गई है। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू कर दी गई हैं। सरकार का मानना है कि इससे लाखों श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की जीवन स्थिति में सुधार होगा।

 

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in