Kolkata Knight Riders के लिए करो या मरो मुकाबला, टॉप पर काबिज आरसीबी से भिड़ंत आज

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक खेले गए 36 मुकाबलों में केकेआर ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 15 मुकाबलों में सफलता मिली है।

13 May 2026

और पढ़े

  1. गेंदबाजी और फील्डिंग बनी चिंता... पंजाब के सामने मुंबई की परीक्षा
  2. गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
  3. पंजाब की राह आसान या दिल्ली का दांव भारी? आज होगा बड़ा फैसला
  4. चेपॉक में आज CSK-LSG भिड़ंत, दोनों टीमों के लिए करो या मरो मुकाबला
  5. आईपीएल में आज बड़ा मुकाबला, राजस्थान और गुजरात की टक्कर पर सबकी नजर
  6. IPL 2026: दिल्ली की वापसी या केकेआर की जीत की लय? आज होगा बड़ा फैसला
  7. IPL 2026: आज LSG और RCB का महामुकाबला, प्लेऑफ की जंग होगी और तेज
  8. IPL 2026: Sunrisers Hyderabad की वापसी या Punjab Kings की बादशाहत...कौन मारेगा बाज़ी?
  9. IPL 2026: दिल्ली बनाम चेन्नई की भिड़ंत, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों की कड़ी जंग
  10. वानखेड़े में MI और LSG होंगे आमने-सामने, प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर...हार के दबाव में दोनों टीमें
  11. IPL 2026: सुपर संडे पर डबल धमाका, चार टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग तेज
  12. ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान
  13. IPL 2026: चेन्नई का किला और मुंबई की चुनौती, आज होगा बड़ा मुकाबला
  14. IPL 2026: बराबरी का इतिहास...लेकिन आज किसका दबदबा? राजस्थान रॉयल्स और DC होंगे आमने-सामने
  15. IPL 2026: गुजरात की वापसी या आरसीबी की मजबूती? अहमदाबाद में बड़ा टेस्ट आज

आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में खेला जाएगा। प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए केकेआर के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। टीम ने शुरुआती निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की है और लगातार चार मुकाबलों में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास हासिल किया है। हालांकि, 10 मैचों में सिर्फ चार जीत के कारण केकेआर के लिए आगे का हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है।

अंक तालिका में आरसीबी सबसे आगे

दूसरी ओर, अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद आरसीबी जीत की लय बनाए रखना चाहेगी। टीम के 11 मैचों में 14 अंक हैं और बल्लेबाजी क्रम शानदार फॉर्म में नजर आ रहा है।

इस स्टेडियम में माना जाता है संतुलित

रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर्स को भी यहां मदद मिलती है, जिसके कारण बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान 26 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हेड-टू-हेड ऐसे रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक खेले गए 36 मुकाबलों में केकेआर ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 15 मुकाबलों में सफलता मिली है। ऐसे में यह मुकाबला रोमांच और दबाव दोनों से भरपूर होने की उम्मीद है।

 

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in