दुबई में हुई मुलाकात, गोवा में रचाई शादी… अब क्यों उठ रहे हैं Mouni-Suraj के तलाक के सवाल?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. तृषा कृष्णन पर फिर बरसीं सुचित्रा, विजय के परिवार को लेकर कही बड़ी बात
  2. 'कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम' हुई यूपी में टैक्स फ्री: सीएम योगी ने देखी फिल्म,कृष्ण बन छाए सिध्दार्थ गुप्ता
  3. Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई की
  4. मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस, प्रेग्नेंसी में भी नहीं रोका काम
  5. बजट 45 करोड़, कमाई सिर्फ 60 लाख... ‘दादी की शादी’ ने की कमजोर ओपनिंग
  6. एनिवर्सरी पर सोनम कपूर का इमोशनल पोस्ट...पति आनंद के लिए लिखी दिल की बात
  7. नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' विवाद पर मांगी माफी, बोलीं-'किसी को आहत करना मकसद नहीं...'
  8. नए फोटोशूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, सोशल मीडिया पर छाया अंदाज!
  9. 25 साल बाद रिलीज हुई इरफान खान-विद्या बालन की ‘द लास्ट टेनेंट’, यहां फ्री में देखें फिल्म
  10. Met Gala 2026: ईशा अंबानी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा समेत भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
  11. Huma Qureshi जल्द बनेंगी दुल्हन.... साल के अंत में बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग लेंगी फेरे
  12. आमिर खान के प्रमोशन के बावजूद... ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ढीली
  13. मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी... पत्नी महजबीन ने दिया बेटी को जन्म
  14. ‘Undekhi 4’ Review: दमदार किरदार...कमजोर राइटिंग और फीका रहा क्लाइमैक्स
  15. दर्दभरी जिंदगी... दो शादियां, विवाद और संघर्षों के बीच भी फंस के रह गई ये फेमस एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके और पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं। चर्चा तब शुरू हुई जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी ने इंस्टाग्राम पर सूरज को अनफॉलो कर दिया है। वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि सूरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरें हटा दी हैं और अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया है। हालांकि, इस मामले पर अब तक दोनों में से किसी ने भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। दिलचस्प बात यह है कि मौनी रॉय ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से नहीं हटाई हैं। इसी बीच उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) द्वारा भी सूरज को अनफॉलो किए जाने की खबरों ने अफवाहों को और हवा दे दी है।

कौन हैं सूरज नांबियार?

सूरज नांबियार ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहने वाले बिजनेसमैन हैं। उनका संबंध बेंगलुरु से है और उन्होंने लंबे समय तक दुबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर और उद्यमी के रूप में काम किया। उन्होंने London School of Economics and Political Science से फाइनेंशियल और मैनेजेरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की। शिक्षा पूरी करने के बाद वह अपने परिवार के बिजनेस से जुड़ गए और कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बनाई।

जानिए सूरज के बिजनेस और नेटवर्थ के बारे में

शादी के बाद मौनी और सूरज ने साथ मिलकर बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा। दोनों ने 2022 में ‘Ultimate Gurus’ नाम का एक ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म शुरू किया। इसके अलावा 2023 में मुंबई में ‘Badmaash’ नाम का हाई-एंड रेस्टोरेंट भी लॉन्च किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज नांबियार की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। वहीं मौनी रॉय की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये मानी जाती है।

कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने जनवरी 2022 में गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। फिलहाल, तलाक की खबरों को लेकर सोशल media पर काफी चर्चा है, लेकिन जब तक मौनी या सूरज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

 

Written By Toshi Sha

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in