.jpg)
Viral Video Haridwar: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे देश में बहस छेड़ दी। वीडियो में एक व्यक्ति हर की पैड़ी पर अपनी जीवित पत्नी की तस्वीर पर थूकता दिखाई देता है और फिर उसका प्रतीकात्मक पिंडदान कर तस्वीर को गंगा में बहा देता है। शुरुआत में इस घटना को एक परेशान पति की प्रतिक्रिया बताकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाया गया, लेकिन अब इस मामले में पत्नी नेहा अरोड़ा सामने आई हैं और उन्होंने पूरे विवाद का दूसरा पक्ष लोगों के सामने रखा है।
पीड़ित महिला ने खोला पति की पोल
देहरादून निवासी नेहा अरोड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि बिना पूरी सच्चाई जाने लोग उन्हें गलत ठहरा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी ने यह जानने की कोशिश की कि उस महिला पर क्या बीती होगी,जिसकी तस्वीर को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। नेहा का कहना है कि समाज ने केवल एकतरफा कहानी सुनकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए गए।
शराब पीने के आदी हैं महिला का पति
नेहा ने अपने पति अमित अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार अमित शराब पीने के आदी हैं और अक्सर उनके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करते थे। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला फिलहाल अदालत में है। दंपति तलाक की कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अमित ने दावा किया था कि वह पत्नी के रील बनाने की आदत से परेशान थे, लेकिन नेहा ने स्पष्ट किया कि वह सोशल मीडिया पर सामान्य और मर्यादित वीडियो बनाती हैं, जो उनके आत्मनिर्भर बनने और अपनी पहचान स्थापित करने का माध्यम है।
वायरल घटना ने उनकी सामाजिक छवि को किया धूमिल
भावुक होते हुए नेहा ने कहा कि इस वायरल घटना ने उनकी सामाजिक छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से उन्हें बदनाम किया गया, उससे मानसिक रूप से वह काफी टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए संघर्ष करने का फैसला किया। नेहा ने कहा कि वह एक जागरूक महिला हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी।
गंगा में पिडंदान पर धार्मिक संगठनों जताया नाराजगी
यह मामला अब केवल पति-पत्नी के निजी विवाद तक सीमित नहीं रहा। गंगा नदी की मर्यादा से जुड़े सवाल भी उठ खड़े हुए हैं। तीर्थ पुरोहितों और कई धार्मिक संगठनों ने हर की पैड़ी पर इस तरह की हरकत को आस्था और धार्मिक परंपराओं का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी को दोषी ठहराना कितना खतरनाक हो सकता है।
Written By: Geeta Sharma









.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)