तृषा कृष्णन पर फिर बरसीं सुचित्रा, विजय के परिवार को लेकर कही बड़ी बात

सुचित्रा ने एक बार फिर तृषा कृष्णन पर तीखा हमला बोला है। हाल ही में तमिल सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

23 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दुबई में हुई मुलाकात, गोवा में रचाई शादी… अब क्यों उठ रहे हैं Mouni-Suraj के तलाक के सवाल?
  2. 'कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम' हुई यूपी में टैक्स फ्री: सीएम योगी ने देखी फिल्म,कृष्ण बन छाए सिध्दार्थ गुप्ता
  3. Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई की
  4. मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस, प्रेग्नेंसी में भी नहीं रोका काम
  5. बजट 45 करोड़, कमाई सिर्फ 60 लाख... ‘दादी की शादी’ ने की कमजोर ओपनिंग
  6. एनिवर्सरी पर सोनम कपूर का इमोशनल पोस्ट...पति आनंद के लिए लिखी दिल की बात
  7. नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' विवाद पर मांगी माफी, बोलीं-'किसी को आहत करना मकसद नहीं...'
  8. नए फोटोशूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, सोशल मीडिया पर छाया अंदाज!
  9. 25 साल बाद रिलीज हुई इरफान खान-विद्या बालन की ‘द लास्ट टेनेंट’, यहां फ्री में देखें फिल्म
  10. Met Gala 2026: ईशा अंबानी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा समेत भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
  11. Huma Qureshi जल्द बनेंगी दुल्हन.... साल के अंत में बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग लेंगी फेरे
  12. आमिर खान के प्रमोशन के बावजूद... ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ढीली
  13. मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी... पत्नी महजबीन ने दिया बेटी को जन्म
  14. ‘Undekhi 4’ Review: दमदार किरदार...कमजोर राइटिंग और फीका रहा क्लाइमैक्स
  15. दर्दभरी जिंदगी... दो शादियां, विवाद और संघर्षों के बीच भी फंस के रह गई ये फेमस एक्ट्रेस

सुचित्रा ने एक बार फिर तृषा कृष्णन पर तीखा हमला बोला है। हाल ही में तमिल सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सुचित्रा ने अभिनेत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई और विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम तथा उनके बच्चों का जिक्र करते हुए नाराजगी जाहिर की।

तृषा कृष्णन और विजय के बीच बढ़ी नजदीकियां

दरअसल, विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्तों को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। खबरें हैं कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं और तलाक की अर्जी भी दायर की गई है। इन अफवाहों के बीच तृषा कृष्णन का नाम लगातार विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। विजय की चुनावी जीत के बाद तृषा पहले मंदिर पहुंचीं और बाद में अभिनेता के घर भी गईं। इसके बाद जब वह शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आईं,तो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया।

सुचित्रा ने पोस्ट शेयर कर तृषा और विजय उठाए सवाल

इसी बीच सुचित्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लंबा पोस्ट साझा करते हुए तृषा और विजय दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि बिना आधिकारिक तलाक के इस तरह सार्वजनिक रूप से साथ दिखना गलत संदेश देता है। सुचित्रा ने कहा कि विजय जैसे बड़े स्टार को अपने परिवार और बच्चों की भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता के फैंस आंख मूंदकर उनका समर्थन कर रहे हैं,जिससे एक 'अवैध रिश्ते'को बढ़ावा मिल रहा है।

पहले विजय और तृषा का कर चुकीं है बदलाव

दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले तक सुचित्रा विजय और तृषा का बचाव करती नजर आई थीं। जब दोनों एक शादी समारोह में साथ दिखाई दिए थे और सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे, तब सुचित्रा ने कहा था कि 2 दोस्तों का साथ में किसी समारोह में जाना सामान्य बात है। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर दोनों दोस्त से बढ़कर भी हैं, तो इससे किसी को फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

तृषा की 'पैरासाइट'से की तुलना

हालांकि, अब उनका रुख पूरी तरह बदल चुका है। हाल ही में उन्होंने तृषा की तुलना “पैरासाइट” से भी कर दी थी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर लोग इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग सुचित्रा का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि किसी की निजी जिंदगी पर सार्वजनिक टिप्पणी करना गलत है। फिलहाल विजय, तृषा या संगीता की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in