.jpg)
12 मई, मंगलवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस समय शानदार फॉर्म में हैं और अंक तालिका में बराबरी पर चल रही हैं। ऐसे में आज का मुकाबला केवल जीत का नहीं, बल्कि नंबर-1 स्थान और प्लेऑफ में जगह पक्की करने का भी है। यही वजह है कि क्रिकेट फैंस की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
घरेलू मैदान पर उतरेगी गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी,जिसका फायदा टीम को मिल सकता है। कप्तान शुबमन गिल अहमदाबाद की पिच को अच्छी तरह समझते हैं और यहां उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। पिछले मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को बड़े अंतर से हराकर अपने इरादे साफ कर दिए थे। टीम की बल्लेबाजी इस समय काफी मजबूत दिखाई दे रही है। शुभमन गिल,साई सुदर्शन और जोस बटलर लगातार रन बना रहे हैं, जिससे विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना हुआ है।
राशिद खान अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को करेंगे परेशान
गेंदबाजी विभाग में भी गुजरात टाइटंस संतुलित नजर आ रही है। राशिद खान अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं,जबकि जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा तेज गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की तैयारी है जबरदस्त
वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी भी जबरदस्त फॉर्म में है। हेनरिक क्लासेन और इशान किशन लगातार बेहतरीन पारियां खेल रहे हैं। टीम के कप्तान पैट कमिंस के आने से हैदराबाद को अनुभव और नेतृत्व दोनों का फायदा मिला है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।
आज का मुकाबला होगा बेहद रोमांचक
आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि घरेलू परिस्थितियों और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। लेकिन यदि हैदराबाद के बल्लेबाज चल गए, तो गुजरात के लिए जीत आसान नहीं होगी।
Written By: Geeta Sharma










.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)