.jpg)
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 7 मई को इसके पेड प्रीव्यू रखे गए थे। शुरुआती दिनों से ही फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला लेकिन बढ़ता हुआ रिस्पॉन्स देखने को मिला है।
फिल्म ने की पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये जुटाए। रविवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके अलावा पेड प्रीव्यू से भी फिल्म ने 42 लाख रुपये कमाए। इस तरह चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 8 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 9.80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
कपिल शर्मा की फिल्म को पीछे छोड़ा
फिल्म ने इसी दौरान रिलीज हुई कपिल शर्मा स्टारर ‘दादी की शादी’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि फिल्म के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, खासकर तब जब यह बड़े बजट और स्टार-स्टडेड फिल्मों के बीच अपनी जगह बना रही है।
यूपी सरकार ने फिल्म को किया टैक्स फ्री
फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यूपी सरकार ने इसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। इसी सिलसिले में लखनऊ स्थित लोकभवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें राज्य की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने की फिल्म की सराहना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की टीम से मुलाकात कर इसकी सराहना की और कहा कि यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन, उनके मानवीय दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति की गहराई को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग राज्य के सभी जिलों में आयोजित की जाए ताकि युवा पीढ़ी भारतीय विरासत से जुड़ सके।
हार्दिक गज्जर ने किया फिल्म का निर्देशन
फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है और इसे 3 भागों में रिलीज करने की योजना है। मुख्य कलाकारों में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवाशिनी कृष्णन शामिल हैं। फिल्म के पहले भाग की सफलता के बाद अब दर्शकों को इसके अगले भागों का इंतजार है।
Written By: Geeta Sharma


.jpg)




.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)