
दूसरे विश्व युद्ध की आहट से डरी हुई दुनिया के बीच Sutton Hoo की शांत पहाड़ियों में एक ऐसी खोज होने वाली थी, जिसने इतिहास की पूरी तस्वीर बदल दी। उस एस्टेट की मालकिन Edith Pretty को अपने टीलों के नीचे कुछ रहस्यमयी होने का एहसास था, उन्होंने स्थानीय लेकिन बेहद अनुभवी खोजकर्ता Basil Brown को बुलाया।
27 मीटर लंबी एक नाव का आकार समान मिला
ब्राउन ने जब खुदाई शुरू की, तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि मिट्टी के नीचे सदियों पुराना एक राज छिपा बैठा है। धीरे-धीरे जमीन से लगभग 27 मीटर लंबी एक विशाल लकड़ी की नाव का आकार सामने आने लगा। यह कोई साधारण नाव नहीं थी, बल्कि एक शाही समाधि थी, जिसमें हथियार, सोने-चांदी के गहने, दुर्लभ सिक्के और शानदार कलाकृतियां दफन थीं।
“डार्क एज” कहा जाता है
इस खोज ने इतिहासकारों की उस धारणा को चुनौती दे दी, जिसमें एंग्लो-सैक्सन काल को “डार्क एज” यानी पिछड़ेपन का दौर कहा जाता था। कब्र से मिली वस्तुओं में दूर-दराज के क्षेत्रों, खासकर मिडिल ईस्ट और यूरोप से आए सामान शामिल थे। इससे साफ हो गया कि उस समय के लोग केवल योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल व्यापारी और बेहतरीन कारीगर भी थे।
नाव की बनावट अपने आप में अद्भुत था
नाव की बनावट अपने आप में इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना थी। लोहे की मजबूत कीलों से तैयार यह जहाज उस युग की तकनीकी समझ और शिल्पकला का प्रमाण था। माना जाता है कि यह किसी शक्तिशाली एंग्लो-सैक्सन राजा की अंतिम यात्रा के लिए बनाई गई थी।
Basil Brown को मिली खोज का श्रेय
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस ऐतिहासिक खोज का श्रेय ऐसे व्यक्ति को मिला, जिसके पास कोई बड़ी विश्वविद्यालयी डिग्री नहीं थी। Basil Brown ने अपने अनुभव, धैर्य और मिट्टी को पढ़ने की अनोखी क्षमता के दम पर इतिहास का रुख बदल दिया। अगर उन्होंने उस दिन उन टीलों को साधारण जमीन समझकर छोड़ दिया होता, तो शायद यह खजाना हमेशा के लिए अंधेरे में दबा रह जाता।
Sutton Hoo ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जगह
आज Sutton Hoo ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जगहों में गिना जाता है। यह सिर्फ एक पुरानी नाव की कहानी नहीं, बल्कि उस सभ्यता की भव्यता, समृद्धि और वैश्विक संपर्कों का जीवंत प्रमाण है, जिसे कभी दुनिया ने कमतर समझा था।
Written By Toshi Shah


.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)