चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल में 15 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में 2 मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. विवादित बयान मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, इलाहाबाद HC ने खारिज की FIR की मांग
  2. MP : बरगी डैम हादसे ने लील ली कई जिंदगियां, मां से लिपटे मासूम की तस्वीर देखकर भर आई हर किसी की आंखें
  3. '7 रुपये कम कर किस पर एहसान किया...', कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार पर भड़के अखिलेश यादव
  4. पवन खेड़ा को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
  5. मई की शुरुआत महंगाई के साथ, LPG सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी
  6. 1 मई से सिक्किम दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए क्यों है ये दौरा खास
  7. कोलकाता में देर रात हाई-वोल्टेज सियासी टकराव, स्ट्रॉन्ग रुम पहुंचीं CM ममता; चुनाव आयोग ने कही ये बात
  8. '226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे', बंगाल चुनाव के रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दावा
  9. दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
  10. पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, क्या होगा अगला कदम?
  11. जम्मू और श्रीनगर के बीच दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
  12. ICSE, ISC Result 2026: cisce.org पर जारी हुए नतीजे, ऐसे करें चेक
  13. बिहार के सीवान में रोड रेज में बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या, मुठभेड़ के बाद आरोप गिरफ्तार
  14. प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं डिप्टी मेयर
  15. छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12वीं परीक्षा में 3 बच्चों ने किया टॉप

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में 2 मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर 2 मई को दोबारा मतदान होगा। चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इन बूथों पर होगा फिर से मतदान

46-उत्तर येअरपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2

126-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
127-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
128-देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
142-घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नं. 2
214-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
215-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
216-एकतारा मालय धोड़ा F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
230-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
231-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
232-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 3

डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में इन बूथों पर दोबारा मतदान

117-बागदा जूनियर हाई स्कूल
179-चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
194-हैंडेयपुर F.P. स्कूल
243-रायनगर F.P. स्कूल (कमरा नं. 2)

उम्मीदवारों को दी जाएगी लिखित सूचना

खबरों के मुताबित चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान क्षेत्र में डुगडुगी बजाकर व्यापक प्रचार किया जाए। साथ ही संबंधित उम्मीदवारों को लिखित रूप से मतदान की तारीख के बारे में सूचित किया जाए। इसके अलावा संबंधित रिटर्निंग अधिकारीको तत्काल सूचित करें और उन्हें कार्य करने का निर्देश दिया जाए।

पुनर्मतदान पर बोले सुवेंदु अधिकारी

भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पुनर्मतदान पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों में पुनर्मतदान का स्वागत है। डायमंड हार्बर के ज्यादा बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए था लेकिन केवल 4 बूथों पर मतदान हो रहा है।

हम चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करते हैं। हम ममता बनर्जी की तरह बात नहीं करते।

 Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in