'पहले कभी इतना पक्षपाती नहीं था चुनाव आयोग...', जयराम रमेश का चौंकाने वाला दावा

Jairam Ramesh on EC: बीते दिनों पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान हुए। अब चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने लगे है।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. हिंसक प्रदर्शनों के बाद गृह मंत्री अमित शाह का पहला लद्दाख दौरा, 2 दिन के कार्यक्रम पर सबकी नजर
  2. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला; 5 की जिंदा जलकर मौत
  3. मतदान खत्म... अनुमान शुरू, 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल रिपोर्ट ने किया साफ!
  4. ग्रेट निकोबार परियोजना पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों पर गंभीर सवाल
  5. उत्तर भारत को गर्मी से राहत, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी किया अलर्ट
  6. उत्तर भारत को मिलेगी गर्मी से राहत: अगले तीन दिनों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना
  7. आज से 29 अप्रैल तक सिक्किम और उत्तर प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
  8. AAP छोड़ने के बाद राघव चड्ढा ने जारी किया एक और वीडियो, बोले- हमारे पास मात्र तीन ही विकल्प थे
  9. 'ट्रंप पर गोली चलना उनकी करनी का नतीजा...', कांग्रेस नेता का विवादित बयान
  10. दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिया बयान
  11. राघव चड्ढा समेत 6 सांसद बीजेपी में शामिल होने पर सीएम रेखा गुप्ता का आया बयान, कहा—सबको सही रास्ता..
  12. इंजीनियर राशिद ने बीमार पिता से मिलने के लिए हाईकोर्ट में लगाई गुहार, एनआईए ने जमानत का किया विरोध
  13. 'मन की बात' में पीएम मोदी ने बुद्ध के शांति संदेश को अपनाने का किया अपील
  14. व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह...
  15. राघव चड्ढा को बगावत पड़ी भारी? दल बदलते ही 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए कम

Jairam Ramesh on EC:  बीते दिनों पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान हुए। अब चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने लगे है। बता दें, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में भाजपा को ज्यादा सीटें मिल रही है। वहीं कई एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत बताई जा रही है। जबकि तमिलनाडु में DMK+, केरलम में LDF और पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने की आशंका जताई जा रही है।

चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं: जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने दावा किया कि सारे एग्जिट पोल रैकेट है। इसके साथ ही जयराम रमेश ने चुनाव आयुक्त पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है।

'आयोग इतना पक्षपाती पहले कभी नहीं रहा'

आगे उन्होंने कहा कि आयोग इतना पक्षपाती पहले कभी नहीं रहा, जितना ज्ञानेश कुमार के समय में है। वह पिछले कुमार से भी ज्यादा पक्षपाती हैं। यह गिरावट उनके पिछले प्रमुख के समय में ही शुरू हो गई थी। अब हम चुनाव लड़ने के साथ ही इलेक्शन कमीशन से भी लड़ रहे है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ क्या बोले जयराम रमेश

जयराम रमेश ने यह भी बताया कि भले ही मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव फिर से खारिज हो जाए, लेकिन हम उन्हें हटाने का नोटिस फिर से देंगे। वोट देने के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने का समय आ गया है। वोट देना नागरिकों का एक वैधानिक अधिकार है।

'वोट देने का अधिकार अब खतरे में'

असली भारतीय नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इससे साफ पता चलता है कि यह सब किस तरह से हुआ है। अमित शाह के 3 'D' क्या थे, पता लगाओ (Detect), हटाओ (Delete) और देश से निकालो (Deport)। आपने कितनों का पता लगाया है, कितनों को हटाया और कितनों को देश से निकाला है? अब वोट देने का अधिकार खतरे में है।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in