.jpg)
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे NCR में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली समेत NCR के कई इलाकों में ओले भी गिर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद आकाश में अचानक बादल छाए और हवाएं चलने लगी। करीब 3.30 बजे के बाद झमाझम बारिश होने लगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
अचानक क्यों हुई बारिश
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और नोएडा में शाम को बारिश के दौरान ओले भी गिरे है। अचानक मौसम बदलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। दरअसल, बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है।
आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के आसार
इससे पहले मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि गुरुवार को दोपहर बाद से बादल छाए रहेंगे। एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और दोपहर बाद या शाम के समय 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, पलवल में हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। नारनौल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, गुलावटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपूतली, अलवर में भी बारिश की संभावना है।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)