सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा-'No More Mr. Nice Guy'

Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। अगर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर जल्द ही कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो अमेरिका और भी कड़ा रुख अपनाएगा।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ईरान विवाद पर अमेरिका-जर्मनी आमने-सामने, ट्रंप ने कहा- परमाणु हथियार हासिल...
  2. होर्मुज पार कर भारत आ रहा LNG टैंकर, जानें क्या होती है LNG
  3. लद्दाख में 5 नए जिलों की घोषणा, 2 की जगह होंगे 7 जिले; LG का बड़ा ऐलान
  4. व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, कहा- हम पागलों से भरी दुनिया में...
  5. व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग, गोलियां चलते ही टेबल के नीचे छिपे लोग; ट्रंप समेत सभी नेता सुरक्षित
  6. अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों पर लगाम, H-1B वीजा नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव
  7. ईरान के तेल नेटवर्क पर अमेरिका का शिकंजा, ट्रंप ने चीन की रिफाइनरी और दर्जनों जहाजों पर लगाया प्रतिबंध
  8. 'कभी INDIA आकर देखो...', भारत को 'नर्क' बताने पर ईरान ने ट्रंप को दिया करारा जवाब
  9. ईरान में ट्रंप का AI वीडियो वायरल, सीजफायर बढ़ाने का उड़ रहा मजाक
  10. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच, Strait of Hormuz से होकर भारत पहुंचा 'देश गरिमा'
  11. जर्मनी के मूर्स गुरुद्वारे में चली तलवारें, हिंसक झड़प में 11 से ज्यादा लोग घायल!
  12. अजीत डोभाल ने की सऊदी अरब के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, मिडिल ईस्ट के तनाव पर चर्चा
  13. अमेरिका-ईरान के युद्ध बीच, उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें!
  14. ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज! अमेरिकी नाकाबंदी ना हटने पर एक्शन
  15. ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने को लेकर तैयार

 Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। अगर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर जल्द ही कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो अमेरिका और भी कड़ा रुख अपनाएगा। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में राष्ट्रपति ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वह एक असॉल्ट राइफल पकड़े हुए हैं और साथ में लिखा- 'No more Mr. Nice Guy'। ट्रंप ने बातचीत की धीमी गति पर नाराजगी जाहीर करते हुए कहा कि ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है। ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा, 'उन्हें पता ही नहीं है कि परमाणु रहित समझौते पर हस्ताक्षर कैसे किए जाते हैं।'

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर क्या बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि इस मुद्दे का समाधान किए बिना किसी भी तरह की बातचीत आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और कूटनीतिक गतिरोध जारी है। ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि तेहरान वॉशिंगटन की शर्तों का विरोध करता रहा, तो अमेरिका और अधिक आक्रामक नीति अपना सकता है।

ईरान प्रस्ताव से नाखुश अमेरिका

ईरान ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और संघर्ष समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन अमेरिका इससे संतुष्ट नहीं दिख रहा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि प्रस्ताव में कुछ सुधार जरूर है, लेकिन अंतिम समझौता ऐसा होना चाहिए जो ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से पूरी तरह रोके।

ट्रंप ने ईरान पर दबाव बनाने के दिए निर्देश

एक रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप ने अपनी टीम को ईरान पर दबाव बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसमें समुद्री मार्गों पर नियंत्रण कड़ा करने जैसी रणनीतियां शामिल हैं, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर असर पड़े। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सैन्य कार्रवाई के मुकाबले कम जोखिम भरा लेकिन प्रभावी विकल्प हो सकता है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in