ड्रेसिंग रूम में Vaping का वीडियो वायरल, क्या रियान पराग जाएंगे जेल?

IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है। मंगलवार 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रियान को ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वैपिंग करते हुए देखा गया था।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज होंगे आमने-सामने, अंक तालिका और लय के बीच होगा टक्कर
  2. कौन जीतेगा आज का IPL मुकाबला, पंजाब किंग्स की बादशाहत को चुनौती देगी राजस्थान रॉयल्स
  3. IPL 2026: आरसीबी की फॉर्म या दिल्ली की वापसी? आज का मैच करेगा बड़ा फैसला
  4. IPL 2026 सुपर संडे: प्लेऑफ की रेस तेज, आज चार टीमों की बड़ी टक्कर
  5. IPL 2026 डबल हेडर... दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद की टक्कर, प्लेऑफ रेस हुई और रोमांचक
  6. आज सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन, जानिए उनके ये 7 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना नामुमकिन!
  7. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला, जानें आज कौन मारेगा बाजी
  8. अभिषेक शर्मा के शतक पर युवराज सिंह ने कहा 'सर', कभी मज़ाक में कही थी चप्पल मारने की बात, जानिए पूरा मामला
  9. आज SRH और DC के बीच महामुकाबला, जानें कौन जीतेगा मैच
  10. 'Cute Cute'अर्शदीप सिंह ने लिए चहल के लिए मजे, एक्ट्रेस से जुड़ा है मामला
  11. लखनऊ रोक पाएगी पंजाब का विजय रथ! जानिए कौन जीतेगा
  12. विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज का बड़ा खुलासा! कहा-'मैंने ऐसा नहीं सोचा था...'
  13. GT और KKR के बीच महामुकाबला, क्या KKR खोलेगी जीत का खाता!
  14. इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल हैं युजवेंद्र चहल, मैसेज वायरल
  15. IPL 2026: जीत की पटरी पर आरसीबी…वापसी की तलाश में लखनऊ, आज होगा बड़ा मुकाबला

IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है। मंगलवार 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रियान को ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वैपिंग करते हुए देखा गया था। अब सवाल ये कि क्या इस मामले में राजस्थान के कप्तान को जेल होगी या फिर उन पर बैन लगेगा?

भारत में ई-सिगरेट रखना या बेचना अवैध

भारत में 2019 से ई-सिगरेट बैन है। The Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 के तहत भारत में ई-सिगरेट रखना, बेचना या फिर इसका उपयोग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके लिए भारतीय कानून में सजा का प्रावधान है। कानून के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 1 साल की सजा और 1 लाख रुपये तक का फाइन लग सकता है। अपराध दोहराने पर 3 साल की जेल और 5 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है।

क्या कहता है IPL का नियम?

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने ड्रेसिंग रूम में तंबाकू से जुड़े सभी उत्पादों पर बैन लगाया है। तो ड्रेसिंग रूम में वैपिंग भी एक जुर्म के अंतर्गत आएगा। ऐसे में बीसीसीआई भी किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ पर जुर्माना लगा सकती है।

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा गया था कि रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठकर वैपिंग कर रहे हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले पर आईपीएल या फिर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस वायरल वीडियो का सच जांच के बाद ही सामने आएगा। 

 Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in