TMC पर लगा धमकी का आरोप! इंसाफ के लिए IPS अजयपाल के पास पहुंचे मां-बेटे

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा और धमकियों की खबरों ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12वीं परीक्षा में 3 बच्चों ने किया टॉप
  2. पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी की अर्थव्यवस्था की धुरी होगा साबित
  3. EVM पर टेप का खेल? वोटिंग के बीच BJP का बड़ा आरोप
  4. भवानीपुर में बूथ के बाहर क्यों बैठी ममता बनर्जी? सुवेंदु अधिकारी ने उठाए सवाल
  5. गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, मिनटों में 8 फ्लैट जलकर राख
  6. प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी को मिलेगा बड़ा कनेक्टिविटी बूस्ट
  7. बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, हर सीट पर दिलचस्प मुकाबले की तस्वीर; पीएम ने जनता से की अपील
  8. उमर अब्दुल्ला ने शिवराज सिंह चौहान को बताया 'जम्मू-कश्मीर का सच्चा दोस्त', श्रीनगर में ग्रामीण विकास परियोजनाओं की शुरुआत
  9. पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान, वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी
  10. PM मोदी का सिक्किम दौरा: युवाओं संग खेला फुटबॉल, 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन और शिलान्यास
  11. 'बंगाल में BJP की लहर, TMC ने बंगाल को सिर्फ बर्बाद किया...', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
  12. चुनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया
  13. दिल्ली के 4 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  14. राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसदों ने आधिकारिक तौर पर की BJP ज्वाइन , राज्यसभा में बदलेगा राजनीतिक समीकरण?
  15. दिल्ली में महिला वकील पर जानलेवा हमला! सुप्रीम कोर्ट सख्त –'दोषी नहीं बचेगा...'

West Bengal Election 2026:  पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा और धमकियों की खबरों ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। राज्य के कई इलाकों से गड़बड़ी की सूचनाएं सामने आ रही हैं। जिनमें दक्षिण 24 परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र का मामला विशेष रूप से चर्चा में है।

TMC से जुड़े लोगों ने दी हत्या की धमकी: स्थानीय मतदाता

फाल्टा के मतदान केंद्र संख्या 204 पर स्थानीय मतदाता दिलीप मंडल और उनकी मां ने आरोप लगाया है कि उन्हें वोट देने के बाद गंभीर धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि कथित तौर पर टीएमसी से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें घर में घुसने पर हत्या की धमकी दी है। डर के माहौल में दोनों मां-बेटे चुनाव ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। अधिकारी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

सुरक्षा एजेंसियों की गई तैनात

राज्य में हिंसा की घटनाएं केवल फाल्टा तक सीमित नहीं रहीं। कई अन्य जिलों से भी बवाल और झड़प की खबरें सामने आई हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है, जिसमें NIA भी शामिल है। इसके बावजूद कई जगहों पर हालात बिगड़ते नजर आए।

भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर किया गया हमला

दक्षिण 24 परगना में भाजपा के उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला किया गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पीटा गया तथा अपशब्द कहे गए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

बेलसिंघा इलाके में बूथ संख्या 186 के पास भी तनाव

फाल्टा के बेलसिंघा इलाके में बूथ संख्या 186 के पास भी तनाव देखने को मिला। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में भीड़ जमा हो गई थी, जिसे हटाने के लिए केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। यह क्षेत्र स्थानीय टीएमसी नेता जहांगीर खान के प्रभाव वाला माना जाता है।

मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में आई खराबी

वहीं हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में भी स्थिति बिगड़ गई जब डॉन बॉस्को लिलुआ सहनलाल विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। मशीन के काम न करने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई, जिससे मतदाता नाराज हो गए । हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

इन घटनाओं के बावजूद राज्य में मतदान का उत्साह कम नहीं हुआ है। दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं और 1448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इससे पहले 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में 152 सीटों पर 92 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in