प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी को मिलेगा बड़ा कनेक्टिविटी बूस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) को प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, मिनटों में 8 फ्लैट जलकर राख
  2. बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, हर सीट पर दिलचस्प मुकाबले की तस्वीर; पीएम ने जनता से की अपील
  3. उमर अब्दुल्ला ने शिवराज सिंह चौहान को बताया 'जम्मू-कश्मीर का सच्चा दोस्त', श्रीनगर में ग्रामीण विकास परियोजनाओं की शुरुआत
  4. पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान, वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी
  5. PM मोदी का सिक्किम दौरा: युवाओं संग खेला फुटबॉल, 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन और शिलान्यास
  6. 'बंगाल में BJP की लहर, TMC ने बंगाल को सिर्फ बर्बाद किया...', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
  7. चुनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया
  8. दिल्ली के 4 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  9. राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसदों ने आधिकारिक तौर पर की BJP ज्वाइन , राज्यसभा में बदलेगा राजनीतिक समीकरण?
  10. दिल्ली में महिला वकील पर जानलेवा हमला! सुप्रीम कोर्ट सख्त –'दोषी नहीं बचेगा...'
  11. रिजल्ट से पहले ही पीएम ने किया जीत का दावा, कहा-'शपथ ग्रहण में आऊंगा…'
  12. केजरीवाल का बड़ा फैसला! दिल्ली HC में पेश नहीं होंगे, जज को लिखी चिट्ठी
  13. मराठी भाषा पर सियासत तेज,4 मई को सड़कों पर उतरेंगे ऑटो चालक
  14. बंगाल के दूसरे चरण का महासंग्राम, कोलकाता समेत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान
  15. दूसरे चरण से पहले बंगाल में सियासी घमासान तेज, पीएम मोदी और सीएम योगी आज करेंगे कई जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के विकास और आधारभूत ढांचे को नई गति देने वाली एक बड़ी परियोजना का उद्घाटन करेंगे। हरदोई के मल्लावां में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में वे करीब 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बने राज्य के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे (Ganga Expressway Inauguration)।

12 जिलों और लगभग 519 गांवों से होकर जाएंगा ये एक्सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों और लगभग 519 गांवों को आपस में जोड़कर क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगा। इसके साथ ही इसमें विकसित किए जा रहे 12 औद्योगिक क्लस्टर राज्य की अर्थव्यवस्था और निवेश को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

करीब डेढ़ लाख लोगों की मौजूदगी की संभावना वाले इस बड़े आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और केंद्र व राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

594 किलोमीटर लंबा होगा ये एक्सप्रेसवे

करीब 594 किलोमीटर लंबा यह गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर डांडू तक जाएगा, जिससे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच सीधा और तेज संपर्क स्थापित होगा। इस परियोजना की खास बात शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास बनी 3.5 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप है, जो इसे देश का ऐसा पहला एक्सप्रेसवे बनाती है जहां रात में और आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग संभव है। लोकार्पण के बाद इसके किनारे औद्योगिक विकास की प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है।

 

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in