रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई स्कीम...इस देश में युवाओं को मिलेंगे डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने के लिए पैसे

क्या आपको पता है अब 'मिंगल' होने के लिए भी सरकारी खजाना खुल गया है। अगर आप अकेले हैं और पार्टनर ढूंढ रहे हैं, तो सरकार कह रही है कि 'तुम बस इश्क लड़ाओ, खर्चा हम उठाएंगे'। जी हां, घटती आबादी से परेशान इस देश ने युवाओं को शादी की मंडप तक पहुंचाने के लिए एक धांसू स्कीम निकाली है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बिना हाथ-पैर के पायल नाग ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
  2. Optical Illusion Challenge: कुछ सेकंड में ढूंढिए तस्वीर में छिपा मेंढक, बड़े-बड़े दिमाग भी हुए फेल
  3. एस्केलेटर के किनारे लगे ब्रश से ज्यादातर लोग करते हैं जूता साफ...लेकिन इस ब्रश के पीछे छुपा हैं ये राज
  4. जेल में रहने का अनोखा अनुभव...लोग पैसे देकर जी रहे हैं ‘कैदी लाइफ’, जानिए पूरा ट्रेंड
  5. हाइक माँगी, नौकरी ही चली गई, Appraisal मीटिंग में टेकी के साथ खेल हुआ भारी, पोस्ट वायरल!
  6. एक्स गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बनी मौत का कारण, बेंगलुरु में प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया
  7. आराम से खाना खा रहे थे लोग तभी डिनर टेबल पर मौत की दस्तक! रेस्त्रां में घुसा 12 फीट का मगरमच्छ, मच गया हड़कंप
  8. नीलामी में 9 करोड़ की बिकी साधारण सी दिखने वाली जैकेट? जानिए टाइटैनिक से जुड़ा इसका खास रहस्य!
  9. बाजरा-मक्के से बनती नेपाल की देसी दारू रक्सी, जितनी ज्यादा खमीर, उतना दमदार स्वाद!
  10. मौत से पहले सपनों में क्या दिखता है? जानिए जिंदगी के आखिरी पलों के रहस्यमयी संकेत!
  11. दुनिया की वो 5 रहस्यमयी जगहें जहां काम नहीं करती ग्रैविटी, नीचे की जगह ऊपर जाती हैं चीजें
  12. Tinder पर जॉब, LinkedIn पर लव! Gen Z का ये उल्टा ट्रेंड कर रहा सबको हैरान
  13. AI वेटर का कमाल: जीभ और चेहरे को पढ़कर बताएगा आपकी परफेक्ट डिश!
  14. -20°C की ठंड में मौत को मात, 5 घंटे बाद जिंदा निकला साइबेरिया का शख्स!
  15. भारत का आंसू कहलाने वाला द्वीप...असल में जन्नत से कम नहीं, जानिए इस देश की पूरी कहानी

जापान के कोची प्रांत ने हाल ही में एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसका नाम है ‘मीटिंग सपोर्ट प्रोजेक्ट ग्रांट’। इस योजना के पीछे सरकार की चिंता यह है कि युवा अब शादी और रिश्तों से दूरी बना रहे हैं। महंगाई, काम का दबाव और करियर की दौड़ में लोग निजी जीवन को पीछे छोड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि अगर युवा खुद आगे नहीं बढ़ रहे, तो उन्हें थोड़ी आर्थिक मदद देकर प्रोत्साहित किया जाए। यह योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू हुई है और इसका उद्देश्य साफ है,ज्यादा रिश्ते बनें, और गिरती आबादी की समस्या को रोका जाए।

डेटिंग ऐप्स की फीस के लिए दिए जाएंगे11,700 रुपये

इस स्कीम के तहत 20 से 39 साल के अविवाहित युवाओं को सालाना लगभग 20,000 येन (करीब 11,700 रुपये) की सहायता दी जाएगी। यह रकम किसी मनोरंजन या सामान्य खर्च के लिए नहीं, बल्कि डेटिंग ऐप्स की फीस और सब्सक्रिप्शन पर खर्च करने के लिए है। सरकार चाहती है कि पैसे की कमी प्यार या रिश्तों की शुरुआत में बाधा न बने।

7 लाख कम हुई बच्चा जन्म लेने की संख्या

इसके साथ ही, जो संस्थाएं लोगों को आमने-सामने मिलाकर रिश्ते जोड़ने का काम करती हैं, उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। असल में जापान इस समय गंभीर जनसंख्या संकट से गुजर रहा है—2025 में वहां जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर कम होकर करीब 7 लाख तक पहुंच गई।

लगातार बढ़ रही है बुजुर्गों की संख्या

दूसरी ओर, बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो भविष्य में कार्यशील आबादी घट जाएगी और समाज असंतुलित हो सकता है। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार अब रिश्ते बनाने की प्रक्रिया में खुद भी एक तरह से “मैचमेकर” की भूमिका निभा रही है। यह योजना कितनी सफल होगी, यह आने वाला समय बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि कोची प्रांत अब जनसंख्या और रिश्तों को लेकर काफी सक्रिय और प्रयोगशील नजर आ रहा है।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in