.jpg)
Omar Abdullah on Shivraj Singh Chauhan: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को श्रीनगर स्थित SKICC में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने चौहान को राज्य का सच्चा दोस्त और शुभचिंतक बताया और कहा कि उनके प्रति मध्य प्रदेश में लोकप्रिय संबोधन मामा बिल्कुल उपयुक्त है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
कई बड़ी परियोजनाओं का किया गया शुभारंभ
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लगभग 3,550 करोड़ रुपये की लागत से 330 नई सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की गई, जिनके माध्यम से करीब 1,600 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। इन परियोजनाओं से जम्मू-कश्मीर के 363 दूरस्थ गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
आज श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के माननीय मुख्यमंत्री श्री @OmarAbdullah जी के साथ PMGSY-IV बैच-II के अंतर्गत ₹3,550 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की महत्वपूर्ण सौगात दी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 28, 2026
कश्मीर घाटी सहित जम्मू क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों का सशक्त नेटवर्क न केवल संपर्क बढ़ाएगा, बल्कि विकास, रोजगार और… pic.twitter.com/FplqVhTMjz
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क होगा मजबूत
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होने से लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार तक पहुंच आसान होने के लिए बेहतर सड़कें बेहद जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जहां कई क्षेत्रों तक पहुंचने में घंटों लगते थे, वहीं अब सड़क नेटवर्क के विस्तार से यह दूरी काफी कम हो गई है।
केंद्र सरकार का अब्दुल्ला ने का जताया आभार
अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से कार्यरत है और इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे कार्य संतोषजनक रूप से आगे बढ़ेगा, आगे और भी परियोजनाओं की मांग की जाएगी ताकि विकास कार्यों की गति बनी रहे।
सरकार का ध्यान ग्रामीण विकास पर केंद्रित: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का ध्यान विशेष रूप से ग्रामीण विकास पर केंद्रित है, क्योंकि हमारा दिल गांवों के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन और शहरी विकास के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका वास्तविक क्रियान्वयन जमीन पर सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि देश के सबसे दूरस्थ गांवों तक भी सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएं।
परियोजनाओं से आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: शिवराज सिंह चौहान
चौहान ने यह भी कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क न केवल लोगों की दैनिक जीवन को आसान बनाता है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
जम्मू-कश्मीर की मेरी बहनों, मैं आपका सगा भाई हूँ... pic.twitter.com/5CRwFxxTUc
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 28, 2026
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)