
दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार, 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा हॉल में होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद आठवीं विधानसभा के पांचवें सत्र को शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही, उपराज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
सुरक्षा व्यवस्था और सत्र की तैयारियां पूरी
इस आदेश के साथ पहले चल रहे लंबे सत्र खत्म हो गए हैं, जिससे नए सत्र की शुरुआत सही तरीके से हो सकेगी। एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाल ही में बम धमकी की घटनाओं को देखते हुए परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। विधायकों, कर्मचारियों और आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
एक दिवसीय विशेष सत्र के एजेंडा की अंतिम जानकारी सोमवार शाम तक आने की उम्मीद है। हालांकि, माना जा रहा है कि सदन में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस हो सकती है। यह सत्र राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, जहां आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की स्थिति भी बन सकती है।
पिछले महीने बजट सत्र में कुल सात CAG रिपोर्ट पेश की गई थीं। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित PAC रिपोर्ट भी सदन में रखी गईं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अब कोई भी CAG रिपोर्ट लंबित नहीं है। शराब नीति, प्रदूषण और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी PAC रिपोर्ट भी सदन में स्वीकार कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। अन्य सात CAG रिपोर्ट भी PAC को सौंप दी गई हैं।
Written By: Namita Verma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

