धूप से काले पड़े हाथों की टैनिंग हटाएं मिनटों में! ये घरेलू नुस्खे देंगे साफ और निखरी त्वचा

हाथों की टैनिंग गर्मियों में होने वाली एक आम परेशानी है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन सरल घरेलू नुस्खों के बारे में।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. आज इन राशियों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग, जानें सभी राशियों का राशिफल
  2. 7 देशों में रॉयल लाइफ का मज़ा, महाराजा स्टाइल वाली ट्रिप कर सकते हैं प्लान, जहां टूरिस्ट बेझिझक उड़ाते हैं पैसा
  3. नरेंद्र मोदी वाली झालमुड़ी कैसे बनाते हैं? शेफ रणवीर बरार की आसान रेसिपी, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं तैयार
  4. Diabetes Eye Problems: शुगर के मरीज हो जाएं अलर्ट! जानिए कैसे डायबिटीज आपकी आंखों को अंदर से कमजोर और अंधा बना रही है डायबिटीज?
  5. लंग्स को मजबूत बनाने के 7 असरदार तरीके, उम्रभर रहेंगे फेफड़े स्वस्थ और ताकतवर
  6. किचन के 5 ठंडी तासीर वाले मसाले, शरीर रहेगा कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे
  7. Egg Consumption: दुनिया में कहां खाए जाते हैं सबसे ज्यादा अंडे, भारत का आंकड़ा किस नंबर पर?
  8. Summer Vacation Special: दिल्ली NCR में वीकेंड पर बच्चों के साथ बिताना चाहते है यादगार समय, तो ये 5 जगहें हैं एकदम बेस्ट
  9. अक्षय तृतीया पर बना रहा बेहद शुभ आयुष्मान योग, इन 5 कार्यों से दूर होंगे बड़े से बड़े रोग!
  10. डेटिंग की दुनिया के 5 'Red Flag' शब्द, कमिटमेंट और धोखे की देते हैं चेतावनी, कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे? जानें असली सच
  11. नैनीताल-मसूरी नहीं, इस बार उत्तराखंड की इन 5 मोस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन को जरूर करें एक्सप्लोर
  12. लिवर डिटॉक्स करने के चक्कर में न करें ये भूल, हो सकता है जानलेवा
  13. गर्मियों का अमृत! घर पर बनाएँ बाज़ार जैसी गाढ़ी और मलाईदार लस्सी
  14. इन राशियों को आंतरिक शांति और वित्तीय प्लानिंग में सावधानी बरतने की जरूरत, जानें आज का राशिफल
  15. सिर्फ रसोई ही नहीं घाव पर भी है असरदार... जानिए कैसे शहद तेजी से रोकता है इंफेक्शन

Home Remedies for Tanning: गर्मियों की तेज धूप त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ हाथों पर टैनिंग भी कर देती है। अक्सर लोग चेहरे की देखभाल तो करते हैं, लेकिन हाथों पर ध्यान नहीं देते, जिससे चेहरे और हाथों का रंग अलग दिखने लगता है। टैनिंग हटाने के लिए कई लोग पार्लर में महंगे डी-टैन ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप हाथों की टैनिंग कम कर सकते हैं।

1. बेसन, हल्दी और दही का उबटन

हाथों की टैनिंग हटाने के लिए यह पुराना और असरदार उपाय माना जाता है। बेसन त्वचा की सफाई करता है, दही टैनिंग कम करने में मदद करता है और हल्दी त्वचा को फायदा पहुंचाती है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हाथों पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

2. नींबू और शहद

नींबू में विटामिन C होता है, जो टैनिंग कम करने में मदद करता है। शहद त्वचा को मुलायम बनाए रखता है। एक नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं और हाथों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

3. पपीता और शहद का मास्क

पपीता डेड स्किन हटाने और त्वचा साफ करने में मदद करता है। पके पपीते को मैश करके उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। इसे हाथों पर लगाएं और 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे हाथ साफ और मुलायम बनेंगे।

4. टमाटर का रस और दही

टमाटर त्वचा की टैनिंग कम करने में मदद करता है। टमाटर के गूदे में थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हाथों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे जिद्दी टैनिंग हल्की हो सकती है।

5. एलोवेरा जेल और मसूर दाल

अगर धूप से त्वचा में जलन हो रही है, तो एलोवेरा फायदेमंद हो सकता है। भीगी हुई मसूर दाल पीस लें और उसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे स्क्रब की तरह हाथों पर इस्तेमाल करें। इससे टैनिंग कम होगी और त्वचा को ठंडक मिलेगी।

Written By - Namita Verma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in