राघव चड्ढा समेत 6 सांसद बीजेपी में शामिल होने पर सीएम रेखा गुप्ता का आया बयान, कहा—सबको सही रास्ता..

इस घटनाक्रम ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, जहां दल-बदल को लेकर बहस तेज हो गई है।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिया बयान
  2. इंजीनियर राशिद ने बीमार पिता से मिलने के लिए हाईकोर्ट में लगाई गुहार, एनआईए ने जमानत का किया विरोध
  3. 'मन की बात' में पीएम मोदी ने बुद्ध के शांति संदेश को अपनाने का किया अपील
  4. व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह...
  5. राघव चड्ढा को बगावत पड़ी भारी? दल बदलते ही 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए कम
  6. पांच राज्यों में बंपर वोटिंग... बदलाव की आहट या सत्ता की वापसी? एग्जिट पोल पर नजरें
  7. भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट; स्कूलों के समय में किया गया बदलाव
  8. बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, हुगली नदी में की नाव की सवारी
  9. विधानसभा चुनाव 2026: आज फैसला जनता के हाथ, बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग जारी, कौन मारेगा बाजी?
  10. चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को जारी किया सख्त नोटिस, PM मोदी को कहा था आतंकवादी, 24 घंटे में मांगा जवाब
  11. पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी की आतंकियों को कड़ा संदेश, 'भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा'
  12. मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को बता दिया आतंकवादी, आगबबूला हुई बीजेपी, कांग्रेस अध्यक्ष देने लगे सफाई
  13. महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी का देशव्यापी अभियान, जगह-जगह पर निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा
  14. Weather Today: दिल्ली- UP समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, पारा 45 के पार
  15. बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु की सभी सीटों के लिए प्रचार आज थम जाएगा, 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समय आने पर माता सबको सही दिशा दिखाती हैं और सभी को मिलकर देश के विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए, उन्होंने यह बात माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

दिल्ली सीएम ने कही ये बात

दर्शन के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद पूरे भारत और सनातन परंपरा से जुड़े लोगों पर बना रहे, उन्होंने यह भी कामना की कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति करे और खुशहाली की ओर बढ़े।

संजय सिंह ने सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की

वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति को याचिका देकर इन सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। इस राजनीतिक हलचल की शुरुआत 24 अप्रैल को हुई, जब राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया, उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे और बाद में तीनों बीजेपी में शामिल हो गए। इसके अलावा स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और विक्रमजीत सिंह साहनी समेत अन्य सांसदों ने भी बीजेपी का दामन थामने का फैसला किया।

 

Written By Toshi Shah

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in