.jpg)
पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कई राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है। इस घटनाक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर विरोध भी दर्ज किया गया, यहां तक कि पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के घर के बाहर दीवारों पर नाराज कार्यकर्ताओं ने ‘गद्दार’ जैसे शब्द लिखकर अपना आक्रोश जाहिर किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के नेताओं ने राज्यसभा सदस्य राजिंद्र गुप्ता के निवास व ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने गद्दारी की है।
सात राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़कर BJP हुए शामिल
बता दें कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha), संदीप पाठक (Sandeep Pathak), स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal), हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), राजेंद्र गुप्ता (Rajendra Gupta), अशोक मित्तल (Ashok Mittal) और विक्रम साहनी (Vikram Sahni) समेत सात राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़कर BJP का साथ अपनाया। इस फैसले ने पार्टी के भीतर अस्थिरता की स्थिति पैदा कर दी है।
द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे भगवंत मान
इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पार्टी विधायकों के साथ द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मिलने का समय मांगा है, ताकि इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा जा सके, बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस मुलाकात के दौरान उन सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग उठा सकते हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी है।
सात राज्यसभा सदस्यों ने अचानक बदली पार्टी
यह घटनाक्रम तब सामने आया जब पंजाब से चुने गए कई सांसदों समेत कुल सात राज्यसभा सदस्यों ने अचानक पार्टी बदलने का फैसला किया। गौरतलब है कि राज्यसभा में AAP के कुल 10 सदस्य हैं, जबकि पंजाब विधानसभा की 117 में से 94 सीटों पर पार्टी के विधायक हैं, जो राज्य में उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है।
Written By Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)