.jpg)
आपने अब तक स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस देखे होंगे, लेकिन अब टेक्नोलॉजी एक और दिलचस्प दिशा में बढ़ रही है। OPPO ने एक अनोखा “स्मार्ट छाता” कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो आम छाते से कहीं ज्यादा एडवांस है।
छाता में दिया गया है डिजिटल स्क्रीन
इस छाते की सबसे खास बात इसकी डिजिटल स्क्रीन है, जो इसकी कैनोपी (ऊपरी कपड़े वाले हिस्से) में ही लगी होती है। चलते-फिरते यह स्क्रीन यूजर को जरूरी जानकारी दिखा सकती है, जिससे बार-बार मोबाइल निकालने की जरूरत कम हो जाती है। इसके अलावा, इसमें GPS नेविगेशन और मोबाइल नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। यानी अगर आप कहीं जा रहे हैं, तो रास्ता सीधे छाते पर दिखाई दे सकता है। साथ ही कॉल, मैसेज या अन्य ऐप्स के नोटिफिकेशन भी आपको तुरंत दिख जाएंगे।
कॉन्सेप्ट स्टेज में है छाता
यह कॉन्सेप्ट इस बात का संकेत देता है कि टेक कंपनियां अब सिर्फ फोन या वियरेबल डिवाइस तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। वे रोजमर्रा की चीजों को भी स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रही हैं, ताकि टेक्नोलॉजी और ज्यादा सहज और उपयोगी बन सके। हालांकि, अभी यह स्मार्ट छाता केवल कॉन्सेप्ट स्टेज में है और इसे बाजार में लॉन्च करने की कोई योजना घोषित नहीं की गई है। फिर भी, यह इनोवेशन इस बात की झलक जरूर देता है कि आने वाले समय में हमारी रोजमर्रा की चीजें भी डिजिटल और कनेक्टेड हो सकती हैं।
Written By Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



